फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nepal Army Movement High after Army Chief Inspection near india nepal border

भारत-नेपाल सीमा पर सैन्य गतिविधियां तेज, छांगरू पोस्ट के निरीक्षण के लिए पहुंचे नेपाल के सेनाध्यक्ष

Wed, 17 Jun 2020 07:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jun 2020 07:29 PM IST
सार

  • चीन की ओर से हुई हिंसक घटना के बाद नेपाल ने भी बढ़ाईं सैन्य गतिविधियां
  • एसएसबी ने भी भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
Nepal Army Movement High after Army Chief Inspection near india nepal border
नेपाल के सेनाध्यक्ष छांगरू पोस्ट पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल ने भी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को नेपाल सेनाध्यक्ष और नेपाल सशस्त्र प्रहरी के आईजी ने कालापानी के समीप हाल ही स्थापित छांगरू बॉर्डर आउटपोस्ट का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


नेपाल सेनाध्यक्ष पूरण चंद्र थापा और नेपाल सशस्त्र प्रहरी (एपीएफ) के आईजी शैलेंद्र खनाल बुधवार की सुबह नेपाली सेना के हेलिकॉप्टर से दार्चुला पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने हेलिकॉप्टर से उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: भारतीय सेना ने चीन सीमा पर निगरानी बढ़ाई तो लिपुपास में बंद हुई ड्रैगन की उकसाने वाली हरकतें
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने नेपाल के छांगरू स्थित नेपाल सशस्त्र प्रहरी की पोस्ट का निरीक्षण किया। दोनों शीर्षस्थ अधिकारी दोपहर बाद तीन बजकर पांच मिनट पर हेलिकॉप्टर से लौट गए। 

कालापानी को नक्शे में शामिल कर विवाद बढ़ा चुका नेपाल

भारत की ओर से कैलाश मानसरोवर यात्रा रूट पर लिपुलेख तक सड़क बनाने से बौखलाए नेपाल ने भारतीय क्षेत्र लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में शामिल तो किया ही है साथ ही सीमा पर सैन्य गतिविधियां भी बढ़ा दी हैं।

नेपाल ने भारतीय सीमा के निकट स्थित छांगरू में  बॉर्डर आउट पोस्ट हाल ही में स्थापित की है। छांगरू बीओपी स्थापित होने के बाद नेपाल सेनाध्यक्ष का यह पहला निरीक्षण था। इधर सीमा पर नेपाल सेना की गतिविधियां बढ़ने के बाद भारतीय सैन्य एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। एसएसबी ने भी पूरी भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कड़ी कर दी है।

एसएसबी ने नेपाल सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा

जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला से लेकर व्यास घाटी के कालापानी तक नेपाल सीमा के महाकाली नदी किनारे एसएसबी ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जवान यहां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।   

कालापानी विवाद और लिम्पिया धुरा को अपने नक्शे में दर्ज करने बाद से सीमा पर सेना, आईटीबीपी और एसएसबी अधिक मुस्तैदी के साथ सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं। जवान नदी क्षेत्र में कांबिंग कर हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

एसएसबी के 11वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप का कहना है कि उनके जवान जौलजीबी से लेकर कालापानी तक दिन रात सजग एवं सतर्क होकर नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। साथ ही नेपाल के सुरक्षा कर्मियों के संपर्क भी कर रहे हैं। फिलहाल नेपाल और चीन सीमा में शांति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed