फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Negligence in Census Duty Cases Registered Against 12 Employees Dehradun Uttarakhand news

Dehradun: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही, 12 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दून नगर निगम का प्रदर्शन सबसे खराब

Sat, 09 May 2026 07:01 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 09 May 2026 07:01 PM IST
सार

जनगणना ड्यूटी में प्रदेश में सबसे खराब प्रदर्शन देहरादून नगर निगम का चल रहा है। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जनगणना का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी पर सख्त कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Negligence in Census Duty Cases Registered Against 12 Employees Dehradun Uttarakhand news
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

देहरादून नगर निगम क्षेत्र में जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। चार्ज अधिकारी-3 नगर निगम देहरादून की ओर से शहर कोतवाली को भेजी गई तहरीर में प्रशिक्षण में लगातार अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति की गई है। निगम की तहरीर में शहर कोतवाली में दो मामले दर्ज हुए हैं। दोनों प्राथमिकी में कुल 12 कर्मचारी आरोपी बनाए गए हैं।

पत्र में कहा गया है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किया गया था। इसके लिए 21 से 23 अप्रैल तक पुनः प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसके बाद 30 अप्रैल और चार मई को अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र भी रखे गए, लेकिन कई कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए और जनगणना बस्ता तक प्राप्त नहीं किया।
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  गुमनाम रहकर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत, साइबर क्राइम पोर्टल पर खुला विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

चार्ज अधिकारी ने इसे प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना बताते हुए जनगणना अधिनियम-1948 की धाराओं का हवाला दिया है। तहरीर में कहा गया है कि अधिनियम के तहत कर्तव्य पालन से इन्कार या लापरवाही करने पर जुर्माने और सजा का प्रावधान है। नगर निगम ने अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची संलग्न करते हुए पुलिस से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि नगर निगम प्रशासन से आई तहरीर के आधार पर 12 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed