फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Negi da sang a song in memory of Tehri, people got emotional

Dehradun News: टिहरी की याद में नेगी दा ने गाया गाना, भावुक हुए लोग

Mon, 31 Jul 2023 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Negi da sang a song in memory of Tehri, people got emotional
वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक महिपाल सिंह नेगी की किताब ‘टिहरी की जलसमाधि’ का रविवार को विमोचन किया गया। प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने टिहरी डूबण लग्यु चा बेटा डाम का खातिर... गीत गाया तो सभा में मौजूद लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा, महिपाल सिंह नेगी का लेखन लोकप्रिय रहा है। वह सिर्फ टिहरी नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की समस्या को उठाते रहे हैं। लेखक महिपाल ने कहा, यह किताब टिहरी के इतिहास, बांध परियोजना और उसके बाद के तमाम घटनाक्रमों को संजोती है। इसके अलावा इस किताब में कुछ पल उन डूब चुकी गलियों और मोहल्लों के बीच टहलने वाली यादों के भी हैं। जहां कभी हमने जिंदगी के हसीन वक्त गुजारे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरी ये किताब पुरानी टिहरी से नई पीढ़ी को मुखातिब कराता एक संग्रहालय भी है। इस दौरान स्वामी राम हिमालयन विवि के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल, पूर्व आईएएस एसएस पांगती, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, धूम सिंह नेगी, प्रो. एसपी सती, प्रो. हर्ष डोभाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed