देहरादून: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे चरण का पंजीकरण बढ़ा, विवि ने भी संशोधित तिथियां की जारी
तीसरे चरण के लिए अब छात्र 20 के बजाए 24 सितंबर तक पंजीकरण, सिक्योरिटी फीस जमा करा सकेंगे। 24 तक ही प्रथम व द्वितीय चरण में सीट पाने वाले छात्र अपनी सीट छोड़ सकते हैं। तीसरे चरण की मेरिट ब 21 के बजाए 25 सितंबर को जारी होगी।
विस्तार
प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया है। बुधवार को केंद्रीयकृत काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव के बाद एचएनबी मेडिकल विवि ने भी संशोधित तिथियां जारी कर दीं।
विवि कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया, तीसरे चरण के लिए अब छात्र 20 के बजाए 24 सितंबर तक पंजीकरण, सिक्योरिटी फीस जमा करा सकेंगे। 24 तक ही प्रथम व द्वितीय चरण में सीट पाने वाले छात्र अपनी सीट छोड़ सकते हैं। तीसरे चरण की मेरिट ब 21 के बजाए 25 सितंबर को जारी होगी।
ये भी पढ़ें...अल्जाइमर: वॉलेट रख कर भूल जाना...कुछ कहना है पर याद न आना...क्या आप भी करते हैं ऐसी हरकतें, तो जानें वजह
इसके बाद छात्र 21 के बजाए 25 से 29 सितंबर तक च्वाइस भर सकेंगे। उनके डाटा को विवि 24 के बजाए 30 सितंबर व दो अक्तूबर को प्रॉसेस करेगा। तीसरे चरण का सीट आवंटन अब 26 सितंबर के बजाए तीन अक्तूबर को होगा। जिन पर दाखिले 30 सितंबर के बजाए सात अक्तूबर तक ले सकेंगे।