फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET candidates got confused in physics questions

Dehradun News: फिजिक्स के सवालों में उलझे नीट के परीक्षार्थी

Mon, 08 May 2023 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
NEET candidates got confused in physics questions
एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस और बीयूएमएस में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिजी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित हुआ। नीट यूजी देने आए अधिकतर छात्रों ने बताया कि परीक्षा में फिजिक्स के सवालों ने उलझाया। हालांकि केमिस्ट्री और बायोलॉजी के सवाल कुछ आसान थे। छात्र इस बात से भी परेशान रहे कि सवाल गलत होने पर माइनस मार्किंग होगी।
विज्ञापन

रविवार को परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हो गई थी और शाम 5.20 बजे तक चली। प्रवेश के लिए 1.30 बजे तक ही छात्रों को अनुमति मिली थी। छात्रों को कड़ी चेकिंग से गुजरना पड़ा। जूते-मोजे, अंगूठी, ब्रेसलेट, ताबीज आदि के साथ मास्क भी निकलवा लिए गए। मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जमा करवा लिए गए। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में छात्रों ने परीक्षा दी। उत्तराखंड में 20 हजार से अधिक छात्रों ने नीट की परीक्षा दी।
विज्ञापन

--
छात्रों से बातचीत
पहली बार मेडिकल की परीक्षा दी है। फिलहाल पेपर अच्छा हुआ है लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि पास हो जाऊंगी या नहीं। फिजिक्स के सवाल थोड़े मुश्किल थे।
-श्रेया अग्रवाल, गढ़ी कैंट
--
पेपर अच्छा हुआ है लेकिन पास होने की संभावना नहीं है। माइनस मार्किंग भी होनी है। फिजिक्स के सवाल परेशान कर रहे थे। इसके साथ ही बायोलॉजी और केमिस्ट्री भी मुश्किल लग रही थी। रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा क्या हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शक्ति प्रताप सिंह, डोईवाला
-- नीट पास करने के बाद एमबीबीएस करना है और स्त्री रोग विशेषज्ञ बनना है। पहले मैंने कार्डियोलॉजी में जाने की सोची थी लेकिन अब गाइनी में जाना है। यहां पर बच्चों के इलाज के मौके भी मिलेंगे।

-धीमान जशिका, गांधी ग्राम
--
मुझे नीट पास करने के बाद बीएसी नर्सिंग करनी है। अगर नर्सिंग में हो जाता है तो एमबीबीएस नहीं करूंगी। नर्सिंग के पद पर काम करके मुझे खुशी होगी।
-श्रृष्टि रावत, बंजारावाला
--
मिल सकते हैं बोनस अंक
नीट में इस बार छात्रों को बोनस अंक मिल सकते हैं। विषय विशेषज्ञों ने भौतिकी के एक सवाल का जवाब गलत बताया है। लिहाजा माना जा रहा है कि एनटीए इस पर पर बोनस अंक देगा। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि 720 अंकों की परीक्षा में चार अंक का एक सवाल होता है। भौतिकी में एक प्रश्न का विकल्प गलत है। जिसके बोनस अंक मिल सकते हैं। वहीं, विशेषज्ञ मानते हैं कि सामान्य वर्ग की कट ऑफ इस बार तकरीबन 75-85 फीसदी तक रह सकती है। आपका आकलन यदि इससे ज्यादा अंकों का है तो ऑल इंडिया स्तर पर सीट पक्की समझिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed