{"_id":"99c16bcef45a41640c47f3f1ba1dd4ce","slug":"nawazuddin-wishes-uttarakhand-foundation-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड स्थापना दिवस पर नवाजुद्दीन का सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर नवाजुद्दीन का सलाम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने अभिनय के बल पर लाखों दिलों पर राज करने वाले फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी ने प्रदेश वासियों को उत्तराखंड उदय उत्सव की बधाई दी।
विज्ञापन
नवाज के भाई अलमासुद्दीन सिद्दकी बृहस्पतिवार को केक काटकर राज्य स्थापना दिवस का जश्न मनाएंगे। उन्होंने बताया कि अमन के सिपाही संगठन के बैनर तले मुस्लिम समुदाय राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करेगा। डालनवाला स्थित एमडीडीए कॉलोनी में यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
अलमासुद्दीन सिद्दकी ने बताया कि भाई नवाजुद्दीन सिद्दकी ने बुधवार सुबह फोन करके प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।
नवाजुद्दीन मूलत: यूपी के बुढ़ाना निवासी हैं, पर उनका परिवार कई सालों से डालनवाला स्थित एमडीडीए कॉलोनी में ही निवास करता है। हर फिल्म की शूटिंग के बाद नवाजुद्दीन अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए दून जरूर आते हैं।
विज्ञापन