फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   national voters day

वोट देना चाहते हैं तो पढ़िए ये खबर...

Sat, 11 Jan 2014 04:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Jan 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
national voters day

जिन लोगों का नाम अभी तक वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस का लाभ उठाएं और वोटर बनें।

विज्ञापन


25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। इस दिन हर मोहल्ले के स्कूल, सामुदायिक केंद्र आदि पर लगने वाले बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे।

वरिष्ठ मतदाता होंगे सम्मानित
इस संबंध में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि इस मौके पर नए वोटरों को मतदाता प्रमाण पत्र और सौ वर्ष या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं को शाल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी पुरुषोत्तम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील और मतदेय स्थल पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित ‘मतदाता हेतु प्रतिज्ञा’ पढ़ी जाएगी।

विदेश में रहने वाले भरे ये फार्म
उन्होंने बताया कि जो लोग विदेश में रहते हैं और वहां की नागरिकता प्राप्त नहीं की है, वे वोटर लिस्ट में नाम शामिल करवाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्रारूप 6 क भर कर दें। बीएलओ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का प्रचार-प्रसार करें। लोगों से कहें कि वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों को भी बुलाने निर्देश
उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि खंड विकास अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के कैंपस एम्बेसडर, स्वयं सेवी संगठनों, राजनीतिक दलों को इस मुहिम में आमंत्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ इस कार्यक्रम के अलावा लोगों के दावे और आपत्तियां भी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सैनिकों को डाक से भेजेंगे मतपत्र
सैनिकों को डाक से मतपत्र भेजा जाएगा। जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बैठक में निर्देश दिए कि बीएलओ ध्यान रखें कि जो सेना में हैं और बाहर तैनात हैं, उनके नाम किसी भी दशा में प्रारुप 6 न भरे जाएं।


उनका नाम सर्विस मतदाता सूची में प्रारूप 2 द्वारा दर्ज किए जाते हैं। इसके अलावा सैनिक सदस्य का वोट प्रतिनिधि द्वारा भी डाला जा सकता है। इसके लिए तत्काल प्रतिनिधि नियुक्त करा लिए जिएं जिससे लोग सेना में कार्यरत अपने रिश्तेदार का वोट आगामी चुनाव में डाल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed