फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Sports day 2020 special story from uttarakhand

National Sports Day 2020: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का गढ़ रहा है उत्तराखंड का यह जिला

Sat, 29 Aug 2020 06:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Aug 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
National Sports day 2020 special story from uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

पिथौरागढ़ जिला देश को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाला गढ़ रहा है। पिथौरागढ़ में आयरन वॉल ऑफ इंडिया के नाम से विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी त्रिलोक सिंह बसेड़ा सहित 50 से अधिक ऐसे खिलाड़ी पैदा हुए हैं, जिन्होंने इस सीमांत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

विज्ञापन


त्रिलोक सिंह देवलथल के भंडारीगांव के निवासी थे, इनके अलावा मुक्केबाज कैप्टन हरि सिंह थापा एशियाड रजत पदक विजेता, अर्जुन पुरस्कार अवार्डी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हरिदत्त कापड़ी, अर्जुन अवार्डी पर्वतारोही पद्मश्री हरीश चंद्र सिंह रावत, अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट त्रिलोक सिंह पानू, पर्वतारोही पद्म श्री हुकम सिंह पांगती, अर्जुन पुरस्कार अवार्डी पर्वतारोही चंद्रप्रभा एतवाल, मुक्केबाज धरमचंद और राजेंद्र कुमार पुनेड़ा, प्रथम द्रोणाचार्य पुरस्कार अवार्डी हंसा मनराल, हॉकी खिलाड़ी महेंद्र सिंह बोहरा और स्व. रमेश चंद्र पटियाल, पर्वतारोही एवं स्कीइंग खिलाड़ी खिलाड़ी मोहन सिंह गुंज्याल, अर्जुन पुरस्कार अवार्डी नौकायन खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह वल्दिया, हॉकी खिलाड़ी हरप्रिया रौतेला, मुक्केबाज देवी चंद और धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ट, मुक्केबाज राजेंद्र सिंह जेठी और नरेंद्र सिंह बिष्ट, पर्वतारोही सुमन कुटियाल, पर्वतारोही लवराज सिंह धर्मशक्तू, फुटबॉल खिलाड़ी विक्रम सिंह बिष्ट, धावक हीरा सिंह रौतेला, धाविका गीता मनराल, निशानेबाज शमशेर सिंह भंडारी, टेबल टेनिस खिलाड़ी शबाली बानू, धाविका पुष्पा देवी, मुक्केबाज दिलीप कुमार पौरी समेत कई ने सीमांत का विश्व पटल पर नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

वर्तमान में विभिन्न खेलों में प्रदर्शन कर रहे जिले के खिलाड़ी 

दुर्योधन सिंह नेगी, बॉक्सिंग
-मई 2019 गोहाटी (असम) में द्वितीय ओपन इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक। 
- जुलाई 2019 अस्थाना (कजाकिस्तान) में आयोजित 7वीं प्रेसीडेंट कप अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक। 

कवींद्र बिष्ट, बॉक्सिंग 
- 56 किग्राम भार वर्ग में विश्व में चौथी रैकिंग 
- अप्रैल 2019 बैंकाक (थाईलैंड) में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक। 
- मई 2019 तक गोहाटी (असम) में द्वितीय इंडिया ओपन बॉक्सिंग रजत पदक। 

हर्षित पंत, ताइक्वांडो
- जुलाई 2019 में अमन (जोर्डन) में 5वीं एशियन जूनियर ताईक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए छठा स्थान। 

निवेदिता कार्की, बॉक्सिंग
- फरवरी 2020 स्वीडन में गोल्डन गर्ल अंतरराष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 48 किग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक। 

शीतल राज, पर्वतारोही 
- वर्ष 2019 में पर्वतारोहण में माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया।  

सुनील नेगी, बॉक्सिंग 
- वर्ष 2019 में कुवैत में सब जूनियर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चौथा स्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed