{"_id":"6158b2968ebc3e61e77de8b0","slug":"national-sports-championship-begins-in-sgrr-university-dehradun-news-drn3922384104","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीआरआर विवि में नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीआरआर विवि में नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का उद्घाटन शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रांगण में हुआ। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आयोजन समिति सदस्य किशन कुमार गुप्ता, प्रो. संदीप भल्ला, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर मनोज चंद्र तिवारी व समन्वयक आरपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। चैंपियनशिप का आयोजन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व नेशनल स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस बोर्ड की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
नेशनल स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. डॉं. सन्दीप भल्ला ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, उड़ीसा, पंजाब आदि 16 राज्यों की टीमें देहरादून पहुंची हैं। इसमेें 600 से अधिक महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं। चैंपियनशिप में एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, योग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉंलीवॉंल, कुश्ती, हैंडबॉल, शतरंज, स्केटिंग, बॉक्सिंग, ताईक्वांडो, कराटे, आर्चरी, फुटबॉल आदि खेल होंगे। मुकाबले 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग, 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग व 20 से 30 वर्ष के आयु वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग होंगे। चैंपियनशिप श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेन्द्र दास महाराज व कुलपति प्रो. डॉं. यूएस रावत के मार्गदर्शन में होगी। उद्घाटन मौके पर स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटी एंड सोशल साइंसेज की डीन प्रो. सरस्वती काला, विभागाध्यक्ष योगा डॉं. कंचन जोशी, डॉं. अनिल थपलियाल, बिजेन्द्र व सविता काला के सहयोग से छात्र-छात्राओं ने योग प्रदर्शन कर सभी का मन मोहा।