फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   National Skiing Championship: Uttarakhand and Himachal won two gold each

राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप: खिलाड़ियों ने बर्फ में दिखाए जौहर, उत्तराखंड और हिमाचल ने जीते दो-दो गोल्ड

Wed, 09 Feb 2022 09:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Feb 2022 09:04 PM IST
सार

औली के अंतरराष्ट्रीय स्लोप पर मंगलवार को देशभर से आए खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।

विज्ञापन
National Skiing Championship: Uttarakhand and Himachal won two gold each
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औली में चल रहे राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों (राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप) के दूसरे दिन सलालम रेस में खिलाड़ियों ने बर्फ में खूब जौहर दिखाए। दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ने दो-दो गोल्ड मेडल जीते, जबकि सेना और जम्मू-कश्मीर के नाम एक-एक गोल्ड रहा।

विज्ञापन


औली के अंतरराष्ट्रीय स्लोप पर मंगलवार को देशभर से आए खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। सलालम रेस के सीनियर महिला वर्ग में तीनों मेडल हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए, जिसमें संध्या ठाकुर ने गोल्ड, आंचल ठाकुर ने सिल्वर और तनुजा ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीता। सीनियर पुरुष वर्ग में सेना के टी नोर्बु ने गोल्ड, हिमाचल के योगेश ने सिल्वर और सेना के ही सुनील कुमार ने कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन


जबकि सलालम रेस के महिला वर्ग के अंडर 18 आयु वर्ग में तीनों मेडल उत्तराखंड के नाम रहे, जिसमें सुहानी ठाकुर ने गोल्ड, भारती भुजवाण ने सिल्वर और भावना कंडारी ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। अंडर 16 महिला वर्ग में उत्तराखंड की महक कवाण ने गोल्ड, बिहार के जन्नत ठाकुर ने रजत और हिमाचल की प्रमिता ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन आखिरी मुकाबले में बालक-बालिकाओं की अंडर 14 आयु वर्ग की सलालम रेस हुई, जिसमें 23 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसके बालक वर्ग में हिमाचल के निशांत ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि उत्तराखंड के शिवम बिष्ट ने सिल्वर और जम्मू-कश्मीर की मिशा ने कांस्य पदक जीता। वहीं बालिका वर्ग में जम्मू-कश्मीर के हजीरा ने गोल्ड, जम्मू-कश्मीर की ही मरियम सजाद ने सिल्वर और सशिया ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। 

अब तक किस राज्य ने कितने मेडल जीते
राज्य       -     गोल्ड   -   सिल्वर  -      कांस्य
हिमाचल      -    3     -   3        -    4
उत्तराखंड    -     3  -      2     -       1
सेना          -    2     -   1      -     2
जम्मू-कश्मीर -    2  -      2   -        1
कर्नाटक     -      -   -     -    -      1
बिहार     -        -   -     2    -    -
दिल्ली      -      -    -    -      -    1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed