फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National River Research Center inaugurated at WII Patil said river is not just a stream of water it is lifelin

Dehradun: डब्लूआईआई में राष्ट्रीय नदी अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण, पाटिल बोले-नदी केवल जलधारा नहीं, जीवनधारा

Wed, 14 Jan 2026 12:50 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Jan 2026 12:50 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पाटिल ने गंगा बेसिन में अत्यंत संकटग्रस्त घड़ियाल की जनसंख्या स्थिति एवं संरक्षण कार्ययोजना रिपोर्ट जारी की।

विज्ञापन
National River Research Center inaugurated at WII Patil said river is not just a stream of water it is lifelin
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि नदी को केवल जलधारा नहीं बल्कि जीवन धारा मानकर देखना होगा। नदी संरक्षण का काम सिर्फ सरकारी नहीं, अब यह राष्ट्रीय संकल्प व जन आंदोलन बन चुका है। नदी की स्वच्छता एवं जैवविविधता का संरक्षण राष्ट्रीय प्राथमिकता है। केंद्रीय मंत्री ने  भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्लूआईआई यानी वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया) परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दाैरान कही। इस दाैरान उन्होंने राष्ट्रीय नदी अनुसंधान केंद्र-गंगा जलीय जीव संरक्षण एवं अनुश्रवण केंद्र का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान परिसर में निर्मित नया केंद्र नदी संरक्षण, जल संसाधन प्रबंधन और जैव-विविधता संवर्द्धन के राष्ट्रीय प्रयासों को एक नई दिशा देने के साथ ऊर्जा का संचार करेगा। भारतीय वन्यजीव संस्थान की संकाय अध्यक्ष डॉ. रुचि बडोला ने गंगा व जैवविविधता संरक्षण परियोजना के तहत अब तक की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, झारखंड आदि जगहों से आए गंगा प्रहरियों ने भी अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पाटिल ने गंगा बेसिन में अत्यंत संकटग्रस्त घड़ियाल की जनसंख्या स्थिति एवं संरक्षण कार्ययोजना रिपोर्ट जारी की। साथ ही मिलेटस फार लाइफ और टीएसए फाउंउेशन इंडिया के माध्यम से तैयार की गई उत्तर प्रदेश में गंगा नदी घाटी के अंतर्गत संकटग्रस्त कछुओं का संरक्षण, पुनर्स्थापन एवं पुनर्वास रिपोर्ट का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Board Exam: 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, यहां देखिए पूरी डेटशीट

डॉल्फिन रेस्क्यू वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जलशक्ति मंत्री पाटिल ने आधुनिक संसाधनों से लैस डॉल्फिन रेस्क्यू वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने संस्थान में स्थित विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण करने के साथ वहां चल रहे अनुसंधान कार्यों की जानकारी प्राप्त की। एमएससी विद्यार्थियों, शोधर्थियों एवं परियोजना प्रतिनिधियों के साथ गंगा संरक्षण, जलीय जैवविविधता, सामुदायिक सहभागिता तथा आजीविका आधारित संरक्षण मॉडलों पर विचार- विमर्श भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed