फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Law University to be established soon in Listerabad of Ranipokhari: Jugran

रानीपोखरी के लिस्टराबाद में जल्द बने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय : जुगरान

Sat, 21 Mar 2026 06:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
National Law University to be established soon in Listerabad of Ranipokhari: Jugran
देहरादून। भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कहा, राज्य गठन के 25 साल बाद भी राज्य में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नहीं है। जबकि अधिकतर सभी राज्यों में विधि विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा, देहरादून रानी पोखरी के लिस्टराबाद में मार्च 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसका भूमि पूजन किया था। उन्होंने कहा उत्तराखंड राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का अधिनियम वर्ष 2011 एवं संशोधित अधिनियम वर्ष 2018 में बन चुका है। उत्तराखंड के साथ अस्तित्व में आए अन्य दो राज्यों छत्तीसगढ़ व झारखंड में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय वर्ष 2003 व 2010 में बन गए थे। हिमाचल, असम, मेघालय त्रिपुरा सहित सभी हिमालयी राज्यों में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय बन चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में स्थान के चयन के कारण मामला अधर में है। इसके अलावा देश के लगभग सभी राज्यों में राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालय बहुत पहले ही बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed