फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Handloom Expo: Handicrafts and handloom products are being liked by the people

नेशनल हैंडलूम एक्सपो: लोगों को जमकर भा रहे हैं हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद

Thu, 26 May 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
National Handloom Expo: Handicrafts and handloom products are being liked by the people
बनारसी साड़ी, जयपुरी चादरें, उत्तराखंड के गर्म कपड़े और पहाड़ी अनाज के क्या ही कहने। जी हां। नेशनल हैंडलूम एक्सपो में लोगों को हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद खूब भा रहे हैं। साथ ही पहाड़ी और राजस्थानी भोजन का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं।
विज्ञापन

रेस कोर्स स्थित प्ले ग्राउंड में आयोजित नेशनल हैंडलूम एक्सपो में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। एक्सपो में उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ियां, दरी, कालीन, राजस्थान की जयपुरी चादरें, बिहार की टसर एवं भागलपुरी ड्रेस मैटेरियल, साड़ियां, कर्नाटक की कांजीवरम सिल्क साड़ियां, पश्चिम बंगाल की जामदानी बालचोरी साड़ियां, जम्मू कश्मीर के हथकरघा उत्पाद, आंध्र प्रदेश की सिल्क साड़ियां, मध्य प्रदेश की चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां, बेडशीट, बैक कवर, उत्तराखंड की कॉटन बेडशीट, बैक कवर, मफलर, खादी ड्रेस मैटेरियल आदि के स्टॉल लगे हैं।
विज्ञापन

इन स्टॉलों पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। एक्सपो में पहाड़ी और राजस्थानी भोजन को लोगों को काफी भा रहा है। इसके अलावा रोज शाम को एक्सपो में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि हिमाद्रि एंपोरियम एक्सपो में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां विशेष हाथ की कारीगरी की अलग-अलग वस्तुएं उपलब्ध है। बताया कि मेले में लोग जमकर खरीददारी करने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान मेला अधिकारी केसी चमोली, शैली डबराल एमएस नेगी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed