फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games Uttarakhand Two daughters and son of Haridwar will show their skills in wrestling

National Games: कुश्ती में दांव दिखाएंगी हरिद्वार की दो बेटियां और बेटे, उत्तराखंड की महिला-पुरुष टीम चयनित

Sat, 01 Feb 2025 05:32 PM IST
रेनू सकलानी बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Feb 2025 05:32 PM IST
सार

कबड्डी और हॉकी प्रतियोगिता के बाद 10 से 13 फरवरी तक कुश्ती की स्पर्धा शुरू होगी। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तराखंड की भी 18 सदस्य महिला और पुरुष टीम का चयन किया गया है। इसमें चार सदस्य हरिद्वार जनपद के भी हैं।

विज्ञापन
National Games Uttarakhand Two daughters and son of Haridwar will show their skills in wrestling
National Games 2025 - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों में कुश्ती प्रतियोगिता में हरिद्वार के चार बेटे-बेटियां भी अपने दांव दिखाएंगे। इनमें दो बेटे और दो बेटियों का चयन किया गया। बेटे फ्री स्टाइल में देवभूमि उत्तराखंड का पदक दिलाने के लिए दमखम दिखाएंगे। बेटियां महिला कुश्ती में अपनी प्रतिभाएं दिखाएंगी।

विज्ञापन


वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में राष्ट्रीय खेल चल रहे हैं। इनमें कबड्डी और हॉकी प्रतियोगिता के बाद 10 से 13 फरवरी तक कुश्ती की स्पर्धा शुरू होगी। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तराखंड की भी 18 सदस्य महिला और पुरुष टीम का चयन किया गया है। इसमें चार सदस्य हरिद्वार जनपद के भी हैं।
विज्ञापन


इनमें पुरुष वर्ग में रुड़की के मोहित कुमार नौटियाल 57 किलोग्राम भार वर्ग और रुड़की क्षेत्र के ही कलियर के निकट गांव सोहलपुर के शुभम 86 किलोग्राम भार वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती में अपना हुनर दिखाएंगे। महिला वर्ग में रुड़की क्षेत्र के इमलीखेड़ा की प्राची सैनी 53 किलोग्राम भार वर्ग और हरिद्वार पुलिस में तैनात रजनी बिष्ट 76 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटों ने चुनी भारतीय परंपरा की कुश्ती
कुश्ती में दोनों बेटों की ओर से भारतीय परंपरा की कुश्ती को चुना गया है। दरअसल, फ्री स्टाइल कुश्ती बिल्कुल भारत के गांव में खेली जाने वाली कुश्ती की तरह है। इसमें कुश्ती के दोनों खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी को कहीं से भी पकड़कर चित करने में स्वतंत्र होते हैं। इसे राष्ट्रीय खेलों में फ्री स्टाइल कुश्ती कहा जाता है। दूसरी कुश्ती ग्रीको-रोमन (जीआर) होती है, जो एक अंतरराष्ट्रीय अनुशासन से खेली जाती है। कुश्ती के इस रूप में ऊपरी शरीर के हमलों को प्राथमिकता दी जाती है। शरीर के सभी अंगों को पकड़ने की आजादी नहीं होती है।


ये भी पढ़ें...Budget 2025-26:  मध्यम वर्ग को बड़ा तोहफा...नए टैक्स स्लैब का एलान होते ही खिले उत्तराखंड में लोगों के चेहरे

कुश्ती में पदक की है आस
हरिद्वार में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी में तो खिलाड़ी राज्य को पदक नहीं दिला सके हैं लेकिन, कुश्ती में पदक राज्य को मिलने की आस है। इसके लिए कुश्ती के खिलाड़ी पदक लाने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं ताकि राज्य की झोली में पदक डाला जा सके। साथ पदक जीतकर अपना और धर्मनगरी का नाम रोशन किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed