फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games Uttarakhand Online training and selection process started

National Games: ऑनलाइन प्रशिक्षण व चयन प्रक्रिया शुरू, वॉलंटियर के लिए 30 हजार से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

Sun, 05 Jan 2025 09:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Jan 2025 09:44 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेल सचिवालय के अपर मुख्य कार्याधिकारी प्रशांत आर्या के अनुसार, रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
National Games Uttarakhand Online training and selection process started
- फोटो : Istock

विस्तार

राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने वॉलंटियर प्रशिक्षण चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है, क्योंकि रजिस्ट्रेशन ज्यादा हुए हैं। इसलिए एक बार में 500 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण व चयन प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने दस जनवरी तक चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 38वें राष्ट्रीय खेल से बतौर वॉलंटियर जुड़ने के लिए अभी तक 30,433 रजिस्ट्रेशन हुए हैं, प्रक्रिया अभी जारी है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल सचिवालय के अपर मुख्य कार्याधिकारी प्रशांत आर्या के अनुसार, रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय की टीम एक बार में 500 अभ्यर्थियों के साथ जुड़ रही है। कुल 45 मिनट में प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया से संबंधित कार्य संचालित हो रहे हैं। इसमें शुरुआती 35 मिनट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाद के दस मिनट में प्रत्येक अभ्यर्थी से 16 सवाल पूछे जा रहे हैं। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन


National Games: 38 वें राष्ट्रीय खेलों में 23 दिन शेष...अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को भी उतारने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से रजिस्ट्रेशन, वहीं तैनाती पर रहेगा जोर 
वॉलंटियर बनने के लिए जिस अभ्यर्थी ने जहां से रजिस्ट्रेशन कराया है, उसे वहीं तैनाती देने पर जोर रहेगा। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को यह विकल्प दिया जाएगा कि वह चाहे, तो दूसरे जिले में भी अपना योगदान दे सकता है। वॉलंटियर चयन प्रक्रिया से जुड़े प्रतीक जोशी ने कहा कि यह बात उत्साहित करने वाली है कि उन जिलों से भी रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जहां पर राष्ट्रीय खेलों से संबंधित कोई भी गतिविधि प्रस्तावित नहीं है। 10 जनवरी के बाद चयनित अभ्यर्थियों को भौतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो से ढाई हजार चयनित वॉलंटियर आयोजन में अपनी प्रत्यक्ष भूमिका निभाएंगे।

वॉलंटियर के लिए रजिस्ट्रेशन
जिला          रजिस्ट्रेशन
अल्मोड़ा        1750
बागेश्वर           771
चमोली           1582
नैनीताल          4119
चंपावत           1719
देहरादून          7524
हरिद्वार            4881
पौड़ी               1562
पिथौरागढ़         1161
रुद्रप्रयाग           822
ऊधमसिंहनगर   2355
टिहरी               1245
उत्तरकाशी         942

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed