फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games In Uttarakhand 23 days left Preparations to field players from other states as well

National Games: 38 वें राष्ट्रीय खेलों में 23 दिन शेष...अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को भी उतारने की तैयारी

Sun, 05 Jan 2025 09:35 PM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Jan 2025 09:35 PM IST
सार


राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को पदक तालिका में शीर्ष पांचवें स्थान पर लाने के दावे किए जा रहे हैं। इसके लिए मेजबान टीम से न सिर्फ उत्तराखंड के खिलाड़ी बल्कि बाहरी राज्यों के खिलाड़ी भी मैदान में दिखाई देंगे।
 

विज्ञापन
National Games In Uttarakhand 23 days left Preparations to field players from other states as well
38वें नेशनल गेम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक के लिए मेजबान उत्तराखंड से कई बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने की तैयारी है। हालांकि ऐसे में जबकि राष्ट्रीय खेल शुरू होने में अब मात्र 23 दिन बचे हैं, खेलों के लिए जिम्मेदार अधिकारी एवं एसोसिएशन बाहरी एवं राज्य के खिलाड़ियों के मसले पर असमंजस में है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को पदक तालिका में शीर्ष पांचवें स्थान पर लाने के दावे किए जा रहे हैं। इसके लिए मेजबान टीम से न सिर्फ उत्तराखंड के खिलाड़ी बल्कि बाहरी राज्यों के खिलाड़ी भी मैदान में दिखाई देंगे।
विज्ञापन


खेल एसोसिएशनों का कहना है कि हर खेल में ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मूल व स्थायी रूप से उत्तराखंड के नहीं हैं, लेकिन राज्य में प्रशिक्षण ले रहे, स्कूल, कालेज में पढ़ रहे, राज्य में नौकरी कर रहे या रिश्तेदारी में रहने वाले खिलाड़ियों को मेजबान टीम से मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rudraprayag: चोपता-तुंगनाथ ट्रेक पर हिमाचल के पर्यटक के पास मिला ऐसा सामान, पुलिस ने किया चालान

उत्तराखंड एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष केजेएस कलसी बताते हैं कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों में मेजबान टीम से मैदान में उतरने के लिए मूल या स्थायी निवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। उत्तराखंड में रहकर प्रशिक्षण ले रहे या रिश्तेदारी में रह रहे खिलाड़ी भी उत्तराखंड की टीम का हिस्सा होंगे।

विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा बताते हैं कि मेजबान टीम से सिर्फ वे खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे जो कम से कम पिछले छह महीने से उत्तराखंड में रह रहे हों। उत्तराखंड के किसी स्कूल, कालेज में पढ़ रहे हों, यहां नौकरी कर रहा हो या किसी काम में कार्यरत हों।

जबकि इसके ठीक उलट उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश नेगी का कहना है कि राज्य की टीम से केवल वे ही खिलाड़ी खेल सकेंगे जो उत्तराखंड के मूल या स्थायी निवासी हों। राज्य की किसी भी टीम में पैराशूट खिलाड़ी नहीं चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed