फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games Uttarakhand 2025 Hockey player injured during the game will play match today

National Games: खेल के दौरान मुंह पर गेंद लगने से हॉकी खिलाड़ी घायल, एम्स ऋषिकेश लाया गया, आज खेलेंगी मैच

Wed, 05 Feb 2025 10:58 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सिडकुल (हरिद्वार )
संवाद न्यूज एजेंसी, सिडकुल (हरिद्वार ) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Feb 2025 10:58 AM IST
सार

हॉकी के मुकाबले के दौरान खिलाड़ी यमुना के मुंह पर तेज रफ्तार से गेंद लग गई। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

विज्ञापन
National Games Uttarakhand 2025 Hockey player injured during the game will play match today
हॉकी मैच के दौरान कर्नाटक की खिलाड़ी घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत हॉकी मैच के दौरान कर्नाटक की एक खिलाड़ी घायल हो गई। मुंह पर गेंद लगने से घायल खिलाड़ी को तुरंत एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। वहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बुधवार को होने वाले खेल में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह स्टेडियम में मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे हॉकी के मुकाबले के दौरान खिलाड़ी यमुना के मुंह पर तेज रफ्तार से गेंद लग गई। जिससे उसके मुंह पर गहरी चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

विज्ञापन


National Games: मुकाबला हारे पर तजुर्बे का मैच जीत गए उत्तराखंड के सूर्याक्ष, छह वर्ष बड़े खिलाड़ी को दी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के कारण मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद खेल को दोबारा से शुरू कर दिया गया। एम्स में इलाज के बाद खिलाड़ी की हालत में सुधार है। जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने बताया कि घायल खिलाड़ी की स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। खिलाड़ी बुधवार को मैच खेलेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed