फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand won a sixer in badminton got for silver and two bronze medals

National Games 2025: उत्तराखंड का बैडमिंटन में पदकों का सिक्सर, चार रजत, दो कांस्य मिले, सीएम ने किया सम्मानित

Tue, 04 Feb 2025 10:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Feb 2025 10:10 PM IST
सार

परेड ग्राउंड के मल्टीपर्पज हॉल में बैडमिंटन के पुरुष एकल और महिला युगल के फाइनल मुकाबले खेले गए। एकल पुरुष में तमिलनाडु के सतीश कुमार के. ने उत्तराखंड के सूर्याक्ष रावत को 21-17, 21-17 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand won a sixer in badminton got for silver and two bronze medals
बैडमिंटन खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों के सातवें दिन बैडमिंटन के एक रोमांचक एकल फाइनल में उत्तराखंड स्वर्ण पदक से चूक गया। अलबत्ता इस स्पर्धा के अब तक हुए मुकाबलों में उत्तराखंड पदकों का सिक्सर मारने में सफल रहा है। इसमें चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


मंगलवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपर्पज हॉल में बैडमिंटन के पुरुष एकल और महिला युगल के फाइनल मुकाबले खेले गए। एकल पुरुष में तमिलनाडु के सतीश कुमार के. ने उत्तराखंड के सूर्याक्ष रावत को 21-17, 21-17 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिला युगल में कर्नाटक की शिखा गौतम और अश्वनी भट्ट की जोड़ी ने उत्तराखंड की आन्या बिष्ट और एंजल पुनेरा को 21-11, 21-13 के स्कोर से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


National Games 2025: खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, साथ बैठकर किया भोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल संपन्न होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका अनुभव जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजित करना, प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए सौभाग्य की बात है। प्रदेश अब देवभूमि के साथ खेलभूमि के रूप में भी जाना जाएगा। यहां पर कई खेल मैदानों को भी विकसित किया गया है। इससे भविष्य में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान विधायक खजान दास, विश्वास डाबर, आरके सुधांशु एवं अमित सिन्हा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed