फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand made leap won nine medals including two gold reached 15th position

National Games 2025: उत्तराखंड ने मारी छलांग...दो स्वर्ण सहित नौ पदक जीते, लिस्ट में 15वें स्थान पर पहुंचा

Tue, 04 Feb 2025 10:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Feb 2025 10:21 PM IST
सार

National Games 2025 Uttarakhand: ओपन कैनोइंग सिंगल महिला वर्ग और योगासन में राज्य को एक-एक स्वर्ण पदक मिला है। रीना सैन ने ओपन कैनोइंग सिंगल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। जबकि योगासन टीम स्पर्धा में हर्षित, अजय, प्रियांशु, शशांक और रोहित को स्वर्ण पदक मिला है।

विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand made leap won nine medals including two gold reached 15th position
उत्तराखंड में नेशनल गेम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को मेजबान उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन रहा। राज्य को दो स्वर्ण सहित नौ पदक मिले। इससे पदक तालिका में राज्य छलांग लगाते हुए 19 से 15वें स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


ओपन कैनोइंग सिंगल महिला वर्ग और योगासन में राज्य को एक-एक स्वर्ण पदक मिला है। रीना सैन ने ओपन कैनोइंग सिंगल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। जबकि योगासन टीम स्पर्धा में हर्षित, अजय, प्रियांशु, शशांक और रोहित को स्वर्ण पदक मिला है। बैडमिंटन में राज्य को दो रजत और दो कांस्य पदक मिले हैं। ओपन बैडमिंटन के पुरुष एकल में सूर्याक्ष रावत, महिला युगल में अनन्या बिष्ट व एंजल पुनेड़ा ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन


बैडमिंटन पुरुष युगल में सोहेल अहमद व चयनित जोशी एवं महिला युगल में गायत्री व मंशा रावत को कांस्य पदक मिला। राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका के मुताबिक योगासन में मेजबान उत्तराखंड के पास पदकों की संख्या पांच हो गई है। इसमें एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। बताया गया है कि योगासन में राज्य को पहले जो रजत मिला उस पर ज्यूरी के सामने यह बात उठाई गई कि राज्य को रजत नहीं बल्कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर स्वर्ण पदक मिलना चाहिए था। ज्यूरी के निर्णय के बाद इसे स्वर्ण पदक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games 2025: खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, साथ बैठकर किया भोजन

किस खेल में मिले कितने पदक

खेल स्वर्ण रजत कांस्य
वुशु 01 03  08
योगासन 01 03 01
बैडमिंटन 00 04  02
वेटलिफ्टिंग 00 00  01
हैंडबाल 00 01 00
कैनोइंग एवं कयाकिंग 01 00 00
कुल 03 11 12

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed