फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand Athlete Ankita Dhyani also won gold in 5000 meter race

National Games: उत्तराखंड की बेटी अंकिता ने रफ्तार संग बढ़ाई पदकों की संख्या, 5000 मीटर दौड़ में भी जीता सोना

Wed, 12 Feb 2025 11:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Feb 2025 11:53 PM IST
सार

5000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत और इसी राज्य की पूनम सोनुने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand Athlete Ankita Dhyani also won gold in 5000 meter race
नेशनल गेम्स में खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी ने एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन कर महिला वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक दिलाया। उसने 15:56.03 मिनट में दौड़ पूरी की। जबकि जैबनिल थ्रो में विकास शर्मा को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन


5000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत और इसी राज्य की पूनम सोनुने कांस्य पदक जीता। चार सौ मीटर पुरुष वर्ग बाधा दौड़ में गुजरात के रुचित मोरी ने 50.97 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के हरदीप (51.02 सेकंड) और महाराष्ट्र के रोहन कांबले (51.77 सेकंड) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। वहीं, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु की वित्त्या रामराज ने 58.11 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


उनके राज्य की ही श्रीवर्धिनी एस.के. (59.86 सेकंड) ने रजत और महाराष्ट्र की नेहा धाबले (1:00.52) ने कांस्य पदक जीता। महिला शॉटपुट में पंजाब की जैस्मीन कौर ने 15.97 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उत्तर प्रदेश की विधि (15.46 मीटर) को रजत और दिल्ली की सृष्टि विग (15.46 मीटर) को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: दो स्वर्ण सहित 11 और पदक मिले, सातवें स्थान पर उत्तराखंड, शतक लगाने के करीब पहुंचा

हिमाचल के सावन बरवाल ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड
पुरुष वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने 13:45.93 मिनट में इसे पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। साथ ही राष्ट्रीय खेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड 13:50.05 मिनट का था, जिसे सर्विसेज के जी. लक्ष्मणन ने बनाया था। हरियाणा के गगन सिंह (14:00.04 मिनट) को रजत और मध्य प्रदेश के सुनील दावर (14:01.33 मिनट) को कांस्य पदक मिला।

भाला फेंक में सचिन यादव का राष्ट्रीय खेल में नया कीर्तिमान
उत्तर प्रदेश के सचिन यादव ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 84.39 मीटर की थ्रो के साथ न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि राष्ट्रीय खेल का नया रिकॉर्ड भी बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरियाणा के राजेंद्र सिंह के नाम था, जिन्होंने 82.23 मीटर की दूरी तय की थी। उत्तर प्रदेश के रोहित यादव (80.47 मीटर) और उत्तराखंड के विकास शर्मा (79.33 मीटर) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

केरल की टीम बनी विजेता
चार गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले में केरल की टीम (मनू टी.एस., स्नेहा के., बेजॉय जे., अंसा बाबू) ने 3:25.35 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र (श्यामराव दौंडकर, मानसी भरेकर, निखिल धाके, ऐश्वर्या मिश्रा) ने 3:25.66 मिनट में दौड़ पूरी कर रजत पदक हासिल किया, जबकि पंजाब (लवप्रीत सिंह, ट्विंकल चौधरी, जगमीत सिंह, किरनपाल कौर) ने 3:26.35 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता।

महिला ऊंची कूद में पूनम ने बनाया नया रिकॉर्ड
हरियाणा की पूनम ने महिला हाई जंप में 1.84 मीटर की ऊंचाई के साथ स्वर्ण पदक जीता और 2022 में पश्चिम बंगाल की स्वप्ना बर्मन द्वारा बनाए गए 1.83 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। तमिलनाडु की गोबिका के. (1.79 मीटर) और कर्नाटक की अभिनया एस. शेट्टी (1.77 मीटर) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed