फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand Won 11 more medals including two gold is at seventh place

National Games: दो स्वर्ण सहित 11 और पदक मिले, सातवें स्थान पर उत्तराखंड, शतक लगाने के करीब पहुंचा

Wed, 12 Feb 2025 11:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Feb 2025 11:03 PM IST
सार

उत्तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी ने महिलाओं की पांच हमार मीटर दौड़ में राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया। इस दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव दूसरे और इसी राज्य की पूनम सोनुने तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand Won 11 more medals including two gold is at seventh place
नेशनल गेम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन का सिलसिला बुधवार भी जारी रहा। राज्य ने दो स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीते। उत्तराखंड 22 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में सातवें स्थान पर बना हुआ है। उत्तराखंड के पदकों की संख्या 97 पहुंच गई है। तमिलनाडु 24 स्वर्ण पदकों के साथ छठवें नंबर पर है।

विज्ञापन


उत्तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी ने महिलाओं की पांच हमार मीटर दौड़ में राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया। इस दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव दूसरे और इसी राज्य की पूनम सोनुने तीसरे स्थान पर रही। राज्य को दूसरा स्वर्ण पदक कयाकिंग महिला वर्ग की 500 मीटर स्पर्धा में सोनिया और रोजी देवी की जोड़ी ने दिलाया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग की कयाकिंग 500 मीटर स्पर्धा में प्रभात कुमार और हर्षवर्धन की जोड़ी ने रजत पदक जीता। जबकि महिला वर्ग कैनोइंग डबल 500 मीटर स्पर्धा में मीरा दाव व रामकन्या डांगी की जोड़ी ने कांस्य पदक दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: सीएम ने किया कुश्ती-हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा- खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी देवभूमि

मॉडर्न पेंटाथलॉन महिला वर्ग टीम स्पर्धा में कोमल चौहान, भार्गवी रावत, ममता खाती ने रजत पदक जीता। बीच कबड्डी पुरुष वर्ग ने राज्य को कांस्य पदक दिलाया। इस टीम में अमन चौहान, अंकित शर्मा, रविंद्र सिंह, हर्षवर्धन, रोहित नेगी, यर्थात देशवाल शामिल रहे।

जबकि महिला वर्ग में पूजा मेहरा, अंजीता, सबा अंजुम, भूमिका, दृष्टि चौहान व मंथलेश ने कांस्य पदक जीता। जैवलिन थ्रो में विकास शर्मा को कांस्य पदक मिला। मॉडर्न पेंटाथलॉन महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में भार्गवी रावत ने कांस्य पदक जीता। वहीं, कुश्ती 65 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक को रजत व फ्री स्टाइल 125 किलोग्राम वर्ग में जय प्रकाश ने राज्य को कांस्य पदक दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed