फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Clean Ganga Mission Rs 135 crore approved for cleanliness of river Khoh in Kotdwar Uttarakhand news

Uttarakhand: कोटद्वार की खोह नदी की स्वच्छता के लिए 135 करोड़ मंजूर, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की हुई बैठक

Wed, 15 Nov 2023 05:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Nov 2023 05:45 PM IST
सार

परियोजना के निर्माण से खोह और रामगंगा नदी के पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार होगा। कोटद्वार शहर में बहने वाली खोह नदी में गिरने वाले नौ नालों को टैप करने और 21 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र के निर्माण की स्वीकृति शामिल है। 

विज्ञापन
National Clean Ganga Mission Rs 135 crore approved for cleanliness of river Khoh in Kotdwar Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

राज्य में नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण को 135 करोड़ की परियोजना को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की 52वीं कार्यकारी समिति की बैठक में सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया है।

विज्ञापन

परियोजना में पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के कोटद्वार शहर में बहने वाली खोह नदी में गिरने वाले नौ नालों को टैप करने और 21 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र के निर्माण की स्वीकृति शामिल है। खोह नदी कोटद्वार नगर से बहते हुए राम गंगा में मिलती है, जो कि आगे चलकर गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी बन जाती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse: छोटे भाई के सुरंग में फंसने की खबर सुन दौड़ पड़ा हिमाचल से योगेश, ऐसे बढ़ाया हौसला
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के निर्माण से खोह और रामगंगा नदी के पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार होगा। साथ ही गंगा नदी में दूषित जल का प्रवाह नहीं होगा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक जी अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य की ओर से सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी, निदेशक एसपीएमजी रणवीर सिंह चौहान शामिल हुए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed