फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Naresh Maini becomes Pradhan and Ashok Lamba becomes Minister

नरेश मैनी प्रधान व अशोक लांबा मंत्री बने

Mon, 02 Mar 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Naresh Maini becomes Pradhan and Ashok Lamba becomes Minister
देहरादून। भवन श्री कालिका मंदिर समिति की दो वर्षीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को बैठक के किया गया। इसमें नरेश मैनी को अध्यक्ष व अशोक लांबा को मंत्री चुना गया। महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम जोगी और मंत्री रेनू दुआ चुनी गईं।
विज्ञापन

भवन श्री कालिका मंदिर समिति की बैठक में पहले पुराने ट्रस्टियों और कार्यकारिणी का परिचय दिया गया। इसके बाद मंदिर के ट्रस्टी दिनेश अरोड़ा द्वारा सलिला बैकुंठवासी महाराज का जीवन परिचय सुनाया। इसके बाद समिति, बाल सेवा दल, गो सेवा का आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा गया। तत्पश्चात एक कन्या को मां का रूप देकर उसका पूजन कर आसन पर विराजमान किया गया। इसके बाद वर्ष 2020-2022 के लिए पुरुष और महिला मंडल के लिए चुनाव कराए गए। चुनाव में नरेश मैनी प्रधान, अशोक लांबा मंत्री, कमल स्वरूप जिंदल व प्रेम कुमार आनंद उपप्रधान, कीमत गुलाटी व भारत भूषण आहूजा उप मंत्री, बलविंदर ओबरॉय कोषाध्यक्ष, संजय आनंद प्रचार मंत्री, कमल अरोड़ा सहायक प्रचार मंत्री, केवल आनंद कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अतिरिक्त हरीश कक्कड़ व राम स्वरूप भाटिया महोत्सव निरीक्षक, नंदकुमार आनंद परिवहन मंत्री, सुरेंद्र बजाज प्रबंधक, रमेश चंद्र व राजीव बजाज उप प्रबंधक, राकेश साहनी लेखा निरीक्षक, अशोक गोस्वामी मां कालिका मुख्य लेखाकार, आनंद प्रकाश उप लेखाकार, महेश जोरा मां कालिका बाल सेवा दल संयोजक चुने गए। महिला मंडल में नीलम जोगी प्रधान, रेनू दुआ मंत्री, बीना चड्ढा प्रचार मंत्री वीना चड्ढा जी, गुलशन आनंद कोषाध्यक्ष चुनी गईं। आईटी टीम व गोसेवा टीम में सिद्धार्थ आनंद, सिद्धार्थ बडेरा, कमल मैनी जी, साहिल आहूजा, रोशन राणा को चुना गया। इस अवसर पर दयाल धवन, एलडी भाटिया, रमेश सहानी, सुरेंद्र कुमार, दिनेश अरोड़ा, उमेश मिनोचा, सतीश कक्कड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed