फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra singh negi will get janshree award

उत्तराखंड रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को मिलेगा पहला ‘जनश्री सम्मान’

Sun, 23 Jul 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Sun, 23 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
narendra singh negi will get janshree award
narendra singh negi

उत्तराखंड रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को पहला ‘जनश्री सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी समेत कई अन्य प्रतिभाओं को इस वर्ष का यूथ ऑइकन अवॉर्ड दिया जाएगा। रविवार को हुई यूथ ऑइकन कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार 15 अक्तूबर को एएनएम घोष ऑडिटोरियम कौलागढ़ में किया जाएगा। 

विज्ञापन


रविवार को सीएमआई कांफ्रेस हॉल में आयोजित बैठक में संस्था के निदेशक शशि भूषण मैठाणी ने बताया कि पुरस्कार के लिए देशभर से 424 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। चर्चा के बाद 53 नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं, जिन पर कोर कमेटी चर्चा करेगी। कमेटी इनमें से 20 नाम पुरस्कार के लिए चुनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली बार ‘जनश्री सम्मान’ शुरू किया जा रहा है। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को पहला जनश्री सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी, महाराष्ट्र के रोड साइड सिंगर केशवलाल बघारिया, हैदराबाद के 12 वर्षीय राजू, अभिनेत्री मेघना मलिक को यूथ ऑइकन अवॉर्ड प्रदान किए जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवॉर्ड कमेटी के अध्यक्ष डा. महेश कुडियाल ने बताया कि नेगी का नाम जनश्री सम्मान के लिए सर्वसम्मति से पारित किया गया है। बैठक में दिनेश बर्त्वाल, सुनीता पांडेय, डा. मोना बाली, सुशील कुमार, अतुल बरतरिया, चंद्रशेखर मेहरवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed