फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Narendra Singh Negi on google trends in top hundred

Google trend पर एक लोकगायक ने PM मोदी को पछाड़ा

Fri, 30 Jun 2017 09:44 AM IST
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jun 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
Narendra Singh Negi on google trends in top hundred

हार्ट अटैक आने पर मैक्स अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गूगल ट्रेंड में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक दुनियाभर में लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा नेगी का स्वास्थ्य जानने के लिए उन्हें गूगल पर सर्च किया। पूरे दिन नेगी दा टॉप 100 में ट्रेंड करते रहे।
विज्ञापन


नरेंद्र सिंह नेगी की कुशलक्षेम जानने के लिए दुनिया भर में फैले उनके प्रशंसक और शुभचिंतक अलग-अलग माध्यमों से जानकारी जुटाते रहे। गूगल पर बड़ी संख्या में लोगों ने नेगी से जुड़े समाचार और सूचनाएं सर्च की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक गूगल पर नेगी दा को प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा सर्च किया गया। सुबह 7.30 बजे नेगी ने गूगल ट्रेंड में मोदी को पीछे छोड़ दिया। सुबह 11.06 बजे तक वह मोदी से आगे चलते रहे।

इसके बाद भी पूरे दिन उन्हें खूब सर्च किया गया। गूगल पर जिन व्यक्तियों और मुद्दों पर लोगों ने सर्च किया, नेगी दा उसके टॉप-100 में बने रहे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह गूगल ट्रेंड में दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले 50 लोगों में शामिल रहे। फेसबुक और ट्विटर समेत अन्य सोशल साइटों व व्हाट्स एप पर भी वह टॉप पर बने रहे।

सूचनाएं व समाचार किए सर्च

Narendra Singh Negi on google trends in top hundred

सूचनाएं व समाचार किए सर्च
बुधवार को नरेंद्र सिंह नेगी की तबीयत बिगड़ने का समाचार फैलने के बाद से लोग उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं। हर कोई उनका स्वास्थ्य जानने की कोशिश कर रहा है। पूरे दिन अस्पताल परिसर में भी उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं, दून से बाहर के लोग फोन, सोशल साइटों और अन्य माध्यमों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। नेगी दा के ऑफीसियल फेसबुक पेज से भी लगातार उनकी सेहत को लेकर अपडेट जारी किए गए, जिन्हें बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर किया। 

स्वास्थ्य लाभ की कामना की
बृहस्पतिवार को जगह-जगह लोगों ने नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रशंसकों ने उनके स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु होने की कामना की। रत्नशास्त्री पंडित विनोद पोखरियाल ने भागीरथी एनक्लेव में उनके स्वास्थ्य लाभ को विशेष जाप करवाया। दूसरी ओर बलूनी क्लासेज में सैकड़ों बच्चों ने भी नेगी दा के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। मोहकमपुर स्थित मंदिर में भी उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों ने विशेष प्रार्थना की।

अफवाहों ने किया परेशान
सोशल साइटों पर दिनभर कई लोग नरेंद्र सिंह नेगी के संबंध में अफवाहें फैलाते रहे। कई बार फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्स पर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहें वायरल हुईं। इससे उनके परिवार और शुभचिंतकों को बार-बार परेशान होना पड़ा। उनके पुत्र कविलाश नेगी ने बताया कि दुनियाभर में प्रशंसक उनकी बेहतरी की कामना कर रहे हैं। सोशल साइटों पर जो कुछ गलत मैसेज चले, उससे परिवारवालों और शुभचिंतकों का दुख बढ़ा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed