{"_id":"b6c4101e8ffd3e764fdfbb2d69558568","slug":"narendra-modi-effect-in-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीधाम में भी मोदी के 'मिशन गंगा' का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीधाम में भी मोदी के 'मिशन गंगा' का असर
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Mon, 09 Jun 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा स्वच्छता अभियान का असर देश के चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम में भी देखने को मिला। रविवार को यहां बीकेटीसी ने भव्य गंगा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
मंदिर समिति करेगी वित्तीय प्रावधान
इस दौरान गंगा की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। समिति ने अगले साल से मंदिर समिति के बजट में गंगा पूजन के लिए अलग से वित्तीय प्रावधान करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
गंगा पूजन के दौरान बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि बदरीनाथ में विष्णु भगवान के चरणों से होकर गंगा मां निकलती है।
इसकी पवित्रता को अक्षुण्ण रखने के लिए वेद पाठियों, व्यवसायियों, साधु संतों के साथ ही तीर्थयात्रियों को संकल्प लेना होगा।
समिति करेगी हरसंभव प्रयास
मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह ने कहा कि अलकनंदा के उद्गम स्थल की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
बता दें कि बदरीनाथ धाम में प्रतिवर्ष गंगा पूजन का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस वर्ष मंदिर समिति द्वारा आयोजन को भव्य रूप दिया गया है।
इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद नवनी, डा. जमुना प्रसाद रैवानी, जगदीश मिश्रा, धनेश्वर डांडी सहित सैकड़ों तीर्थयात्रियों ने गंगा पूजन में भाग लिया।
विज्ञापन