फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nanni Saini airstrip trial landing will held today in uttarakhand

उत्तराखंड: नैनीसैनी हवाई पट्टी में आज होगी विमान की ट्रायल लैंडिंग, 7 अक्टूबर से शुरू होगी हवाई सेवा

Wed, 03 Oct 2018 08:07 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 03 Oct 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
Nanni Saini airstrip trial landing will held today in uttarakhand
हवाई जहाज - फोटो : demo pic

नैनीसैनी हवाई पट्टी से उड़ान शुरू करने के लिए बुधवार को विमान की ट्रायल लैंडिंग होगी। वित्त मंत्री प्रकाश पंत और डीएम सी रविशंकर ने हवाई पट्टी पहुंचकर उड़ान को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


नैनीसैनी हवाई पट्टी से सात अक्टूबर से हवाई सेवा शुरू होनी है। मंगलवार को वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने एयरपोर्ट पहुंचकर डीएम से प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एटीसी टावर, टर्मिनल भवन आदि का निरीक्षण भी किया। वित्त मंत्री ने कहा कि पहले चरण में पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए हवाई सेवा प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली के हिंडन एयरपोर्ट के लिए भी उड़ान शुरू की जाएगी। इसके बाद वित्त मंत्री नैनीसैनी हवाई पट्टी के विस्तार से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से मौजूदा भवनों को तोड़कर मानकों के अनुसार भवन निर्माण करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान बनाने के बाद उनका भुगतान कर दिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर इस पर अंतिम निर्णय हो जाएगा। वहीं सात अक्टूबर को पीएम मोदी इस सेवा का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed