फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nanda Gaura Yojana 4500 daughters asked for encouragement after passing intermediate haridwar Uttarakhand

Haridwar: इंटर पास करने के बाद साढ़े चार हजार बेटियों ने मांगा प्रोत्साहन, कमेटी लगाएगी पात्र आवेदनों पर मुहर

Mon, 19 Feb 2024 02:27 PM IST
रेनू सकलानी बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 Feb 2024 02:27 PM IST
सार

सरकार की ओर से 31 जनवरी तक जनपद की बेटियों और परिजनों की ओर से आवेदन मांगे गए थे। जिससे जिलेभर से 4439 आवेदन किए गए हैं। ये आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कराए गए हैं।

विज्ञापन
Nanda Gaura Yojana 4500 daughters asked for encouragement after passing intermediate haridwar Uttarakhand
money - फोटो : istock

विस्तार

इंटर पास करने वाली करीब साढ़े चार हजार बेटियों की ओर से प्रोत्साहन राशि सरकार से मांगी गई है। इसके लिए उनकी ओर से जमा कराए गए आवेदनों पर जनपदीय स्तरीय कमेटी आज मुहर लगाएगी। पात्र मिलने वाली गरीब कन्याओं को सरकार की ओर से 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार की ओर से नंदा गौरा योजना से इंटर पास करने वाली बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में सहयोग राशि दी जाती है। सरकार की ओर से 31 जनवरी तक जनपद की बेटियों और परिजनों की ओर से आवेदन मांगे गए थे। जिससे जिलेभर से 4439 आवेदन किए गए हैं। ये आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कराए गए हैं। जिनको अब जिला योजना समिति को भेज दिया गया है। जिससे बेटियों को सरकारी सहायता मिलने की उम्मीद भी जग गई है।

विज्ञापन

आज सोमवार को होने वाली जनपदीय स्तरीय कमेटी के नामित सदस्यों की ओर से आवेदनों की जांच की जाएगी। जिसमें मानकों पर खरा उतरने वाले लाभार्थियों को सहायता राशि जारी करने के लिए सरकार से बजट की डिमांड की जाएगी। सरकार से धन मिलने पर बालिकाओं को कन्याधन स्वरूप पैसा उनके खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सर की बेटियां आवेदन करने में सबसे आगे

- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की ओर से जनपद में 11 परियोजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें से लक्सर परियोजना क्षेत्र की बेटियां योजना का लाभ उठाने में सबसे आगे रही हैं। परियोजना से 790 बालिकाओं ने आवेदन किए हैं। जबकि रुड़की शहर में योजना का लाभ लेने में कोई ज्यादा रुझान नहीं दिखाया गया है। परियोजना से मात्र 80 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं।

रविवार को भी परियोजना में डटे रहे कर्मचारी

सोमवार को होने वाली जिला स्तरीय समिति की बैठक में आवेदनों को भेजने के लिए जिले की परियोजनाओं में सुपरवाइजर रविवार को छुट्टी के दिन भी डटी रहीं। उन्होंने सीडीपीओ की ओर से पेंडिंग चल रहे आवेदनों की औपचारिकताएं पूरी कराने के जिला स्तरीय कमेटी में भेजने के लिए कार्य किया। हालांकि, सुपरवाइजर की ओर से छुट्टी में भी काम करने के लिए बुलाने पर नाराजगी जाहिर की गई, लेकिन वह अधिकारियों के निर्देश के आगे कुछ बोल भी नहीं सकीं।

ये आवेदन मिलने का विवरण

परियोजना - मिले आवेदन

बहादराबाद-1 - 446

बहादराबाद-2 - 370

भगवानपुर - 722

हरिद्वार शहर - 85

खानपुर - 283

लक्सर - 790

मंगलौर - 231

नारसन - 641

रुड़की शहर - 80

रुड़की 1 - 425

रुड़की 2 - 366

कुल - 4439

ये भी पढ़ें...Haldwani: शादी की है पत्नी है मेरी...किन्नर के प्यार में दीवाने युवक ने पिता-भाई को पीटा, चौराहे पर किया तमाशा

जिन आवेदनों को जिला स्तरीय कमेटी की ओर से स्वीकृति दे दी जाएगी। उन्हें योजना का लाभ मिल जाएगा। औपचारिकताएं पूरी नहीं करने वाले आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। -सुलेखा सहगल, डीपीओ, हरिद्वार


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed