{"_id":"5fad8f6d8ebc3edc0f59e3d9","slug":"nanda-devi-express-departs-after-seven-days-dehradun-news-drn361855755","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून- कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस सात दिन निरस्त रहने के बाद गुरुवार को पटरी पर दौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून- कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस सात दिन निरस्त रहने के बाद गुरुवार को पटरी पर दौड़ी
Fri, 13 Nov 2020 11:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
सात दिन तक लगातार निरस्त रहने के बाद देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार को दोबारा नए सिरे से शुरू कर दिया गया। राजस्थान में जारी गुर्जर आरक्षण आंदोलन के समाप्त होने के बाद नंदा देवी एक्सप्रेस को गुरुवार को रवाना किया गया। दीपावली पर घर जाने का इंतजार कर रहे यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
राजस्थान में जारी गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस पिछले सात दिनों से लगातार निरस्त की जा रही थी। दीपावली के मौके पर ट्रेन के निरस्त होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्टेशन अधीक्षक संचालन सीताराम शंकर ने बताया कि राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
ऐसे में देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे नई दिल्ली, मथुरा, कोटा के यात्रियों के साथ ही यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान जैसे राज्यों के यात्रियों को सुुविधा मिलेगी।
विज्ञापन