फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nalapani and Nehrugram won the handball final

Dehradun News: नालापानी और नेहरूग्राम ने जीता हैंडबाल का फाइनल

Thu, 21 Nov 2024 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nalapani and Nehrugram won the handball final
खेल महाकुंभ के तहत रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश विभिन्न जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। हैंडबाल अंडर-20 बालिका वर्ग का फाइनल मैच माउंट लिट्रा जी स्कूल और नालापानी के बीच खेला गया। नालापानी ने माउंट लिट्रा को हराकर खिताबी जीत हासिल की। अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में नेहरूग्राम ने बीरपुर को हराया।
विज्ञापन




खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और मुर्गा झपट समेत कई खेलों में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान टेबल टेनिस अंडर 20 बालिका वर्ग में माही, अंडर 14 बालक वर्ग में युगवर्धन, आदित्य, अनंत, अंडर 17 बालक वर्ग में अर्पित, ऋषभ, अजय, अंडर 20 बालक वर्ग में अकाल, आदित्य, मोहित और मयंक ने जीत हासिल की है। जबकि ताइक्वांडो में अंडर 14 बालिका वर्ग में वृद्धि जोशी, उन्नति, रिद्धिमा, अंशिका चौहान और तनवी भट्ट विजेता रहीं। बॉक्सिंग स्पर्धा में अंडर 14 बालिका वर्ग में अवंतिका, मनीषा, वंशिका, रेट कुमार, कोमल, बबनीत कौर और स्वामी रावत प्रथम स्थान पर रहीं। इसके अलावा पारंपरिक खेलों में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed