{"_id":"654699ac8f0f50f7f6089b27","slug":"nainital-team-became-the-overall-champion-by-scoring-dehradun-news-c-5-1-drn1030-281125-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नैनीताल बना क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नैनीताल बना क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iचार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीम और खिलाड़ियों को किया पुरस्कृतI
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दशम राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 180 अंक हासिल कर नैनीताल की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। जबकि हरिद्वार की टीम दूसरे और देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही चार दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।
प्रतियोगिता के समापन पर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी युजी सुब्बाराव ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता व उपविजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, इस तरह के आयोजन से युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इससे युवाओं में नेतृत्व करने की भावना को मजबूती मिलती है। वहीं, प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्राथमिक और सब जूनियर वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के संयोजक जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) राजेन्द्र सिंह रावत ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। इस मौके पर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आरके उनियाल, संयुक्त निदेशक रघुनाथ लाल आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून प्रदीप कुमार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर, प्राथमिक शिक्षक के मंत्री विनोद लखेड़ा, उपाध्यक्ष अरविंद सोलंकी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चौहान, मंत्री सूरज मंद्रवाल आदि मौजूद रहे।