फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update: Hotel Collapse in Rudraprayag, Gaurikund Highway After Landslide Rain

Uttarakhand: देवीधार में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का 40 मीटर हिस्सा ध्वस्त, तीन मंजिला होटल जमींदोज

Tue, 08 Aug 2023 11:39 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Aug 2023 11:39 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Today : गौरीकुंड हाईवे पर रामपुर में होटल जमीदोंज हो गया। वहीं, अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग के बीच हाइवे कई जगहों पर बाधित है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Hotel Collapse in Rudraprayag, Gaurikund Highway After Landslide Rain
गौरीकुंड हाईवे पर होटल जमींदोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते हाईवे पर रामपुर में होटल जमींदोज हो गया। वहीं, अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग के बीच हाइवे कई जगहों पर बाधित है। बताया जा रहा है कि यह होटल शहर का सबसे पुराना होटल था। इसे पहले भी खाली कराया जा चुका था। 

विज्ञापन


Badrinath Highway: तोताघाटी में भारी भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे पर सड़क का आधा हिस्सा ढहा, मलबा आने से रास्ता बंद

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिले को भूस्खलन से सबसे ज्यादा खतरा

बता दें कि रुद्रप्रयाग देश के 10 सबसे अधिक भूस्खलन खतरे वाले जिलों में से पहले नंबर है। इसकी तस्दीक पिछले तीन-चार दशकों के दौरान जिले में भूस्खलन की वे बड़ी घटनाएं हैं, जिनमें हजारों लोग मारे गए या लापता हो गए।

देवीधार में हाईवे का 40 मीटर हिस्सा ध्वस्त, केदारनाथ से कटा संपर्क 

 केदारघाटी के खुमेरा के समीप देवीधार में भारी भू-धंसााव से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर डाटपुलिया सहित 40 मीटर से अधिक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। राजमार्ग बाधित होने से सोनप्रयाग, गौरीकुंड और केदारनाथ से भी सीधा संपर्क कट गया है। वहीं अगस्त्यमुनि पुलिस थाने के पास भारी भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे सात घंटे बंद रहा। एनएच द्वारा अपराह्न तीन बजे हाईवे खोला गया।

सोमवार देर रात को हुई भारी बारिश से गुप्तकाशी से लगभग तीन किमी दूर खुमेरा-देवीधार में हाईवे पर बनी डाटपुलिया सहित 40 मीटर हिस्सा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। हाईवे बाधित होने से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग और तहसील मुख्यालय ऊखीमठ का गौरीकुंड से संपर्क कट गया है। साथ ही हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को भी हेलिपैड तक पहुंचने के लिए वाहन बदलने पड़ रहे हैं। राजमार्ग पर विद्याधाम में भी भू-धंसाव का खतरा बना है। यहां पर एक-एक वाहन आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

इधर, काकड़ागाड से सेमी-भैंसारी तक हाईवे की स्थिति दयनीय बनी है। इधर, अगस्त्यमुनि पुलिस थाना के समीप सुबह करीब 8 बजे पहाड़ी से भारी भूस्खलन से हाईवे पर टनों मलबा एकत्रित हो गया। इस दौरान यहां दो तरफा वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएच द्वारा कार्यदायी संस्था के सहयोग से अपराह्न तीन बजे हाईवे को वाहनों के लिए खोल दिया गया। इधर, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि खुमेरा-देवीधार में बुधवार शाम तक हाईवे को यातायात के लिए दुरुस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed