फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nainital news: on bhowali almora highway stone fell from hill on bike riders, kashipur CPU in-charge died in car accident

नैनीताल: भवाली-अल्मोड़ा हाईवे में बाइक सवार युवकों पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक की मौत

Thu, 19 Aug 2021 02:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 19 Aug 2021 02:09 PM IST
सार

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक खाई में गिर गए। जिससे दोनों गम्भीर घायल हो गए और एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
nainital news: on bhowali almora highway stone fell from hill on bike riders, kashipur CPU in-charge died in car accident
भूस्खलन - फोटो : Twitter@itbp

विस्तार

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में दोपाखी के पास हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रहे बाइक सवार युवकों पर थुवा की पहाड़ी से एकाएक पत्थर गिरने लगे।

विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दोनों युवक खाई में गिर गए। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की मदद से खाई से निकाला गया। जिसके बाद 108 सेवा से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी लाया गया। 
विज्ञापन


सीएचसी गरमपानी में डाॅक्टरों ने सौरभ निवासी पाल कॉम्प्लेक्स मंगल पड़ाव हल्द्वानी को मृत घोषित कर दिया। जबकि साथी पंकज (26) पुत्र ललिता प्रसाद निवासी जेल रोड चौराहा हल्द्वानी हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फ्लेक्सी लगाने जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद पंकज को 108 सेवा से हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

कारों की भिड़ंत में सीपीयू प्रभारी की मौत
वहीं काशीपुर में कारों की भिड़ंत में सीपीयू प्रभारी की मौत हो गई है। यह हादसा कुंडेश्वरी रोड पर देर रात बुधवार को हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed