फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital news elephant enter on road near Dhela Jhirna zone traffic jam

Nainital: ढेला-झिरना पर्यटन जोन के पास सड़क पर मदमस्त घूमते रहे गजराज...आधे घंटे तक रुकी रही वाहनों की आवाजाही

Wed, 07 Jun 2023 09:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Jun 2023 09:39 PM IST
सार

पर्यटक ढेला-झिरना पर्यटन जोन में जंगल सफारी करके लौट रहे थे। बबलिया चौकी से पहले गजराज अचानक सड़क पर आ गया। गजराज को देख पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन
Nainital news elephant enter on road near Dhela Jhirna zone traffic jam
रामनगर में सड़क पर हाथी - फोटो : कोतवाल अरुण कुमार सैनी

विस्तार

नैनीताल में ढेला गांव के पास सड़क पर गजराज ने चहलकदमी की तो वाहनों के पहिये थम गए। हालांकि इस दौरान हाथी को देख पर्यटक प्रफुल्लित हो गए। आधे घंटे तक पर्यटकों ने जिप्सी में बैठकर गजराज के जंगल में जाने का इंतजार किया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब छह बजे के पर्यटक ढेला-झिरना पर्यटन जोन में जंगल सफारी करके लौट रहे थे। बबलिया चौकी से पहले गजराज अचानक सड़क पर आ गया। गजराज को देख पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

Uttarakhand: हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, 'नैनीताल में ट्रैफिक की समस्या नहीं सुलझाई तो जोशीमठ जैसे होंगे हालात'

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां से गुजर रहे कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने गजराज की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की। उन्होंने बताया कि करीब आधा घंटे तक गजराज सड़क पर चहलकदमी करते रहा। जब गजराज जंगल में चला गया तब जाकर पर्यटक और स्थानीय ग्रामीण गंतव्य के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed