फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital High Court judge had a heart attack

नैनीताल हाईकोर्ट के सीनियर जज वीके बिष्ट की तबियत बिगड़ी

Wed, 21 Sep 2016 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Sep 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
Nainital High Court judge had a heart attack
VK bisht

हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती हाईकोर्ट के सीनियर जज वीके बिष्ट की मंगलवार को दिल्ली ले जाते समय यूपी के स्वार (रामपुर) में अचानक तबियत खराब हो गई।

विज्ञापन


उन्हें आनन-फानन में बाजपुर के चीनी मिल गेस्ट हाउस में लाया गया। जहां सीएमएस डा. वीके तिलारा के निर्देशन में डाक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन


खबर मिलते ही डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले सहित आला अफसर मौके पर पहुंचे। प्रशासन की सूचना पर देहरादून से पहुंचे हेलीकॉप्टर से उन्हें दिल्ली भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीके बिष्ट हल्द्वानी से वाया बाजपुर दिल्ली जा रहे थे

Nainital High Court judge had a heart attack
हेलीकॉप्टर - फोटो : प्रतीकात्मक

डा. तिलारा ने बताया कि सीनियर जज बिष्ट के के पेट में अंदरूनी रक्तस्राव होने से हालत बिगड़ गई थी। उन्हें वेदांता अस्पताल भेजा गया है।

मंगलवार सुबह सीनियर जज वीके बिष्ट हल्द्वानी से वाया बाजपुर दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान रेलवे क्रासिंग पर करीब आधा घंटे उनकी गाड़ी फंसी रही। राज्य सीमा से यूपी के स्वार (रामपुर) क्षेत्र में प्रवेश करते अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें वापस बाजपुर चीनी मिल गेस्ट हाउस लाया गया।

जहां बाजपुर के सीएमएस डा. बीके तिलारा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। प्रशासन की सूचना पर पर पहुंचे हेलीकॉटर को रिवरडेल स्कूल परिसर में उतारा गया, जहां से सीनियर जज को लेकर हेलीकॉप्टर दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed