फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital Case CM Dhami spoke to the misdeeds Victim family over the phone Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: नैनीताल कांड; पीड़िता के परिजनों से सीएम धामी ने की फोन पर बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Sat, 03 May 2025 01:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 May 2025 01:26 PM IST
सार

नैनीताल में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बने सांप्रदायिक तनाव के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों पर भी सख्त एक्शन हो।

विज्ञापन
Nainital Case CM Dhami spoke to the misdeeds Victim family over the phone Uttarakhand News in hindi
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

नैनीताल की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्याय व सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए कि पीड़िता के परिवार को आवश्यक सुरक्षा एवं सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पीड़िता को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...इंसाफ चाहिए: मासूम से दुष्कर्म करने वाले उस्मान के खिलाफ आक्रोश, जगह-जगह प्रदर्शन; घटना के बाद पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी को बच्ची को अनुमन्य आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कर कल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीड़िता के परिवार को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार की ओर से पीड़ित बालिका और उसकी बहन की समुचित शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed