फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital Accident News Bus fell down from bridge during save other vehicle driver killed

Nainital: छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में पलटकर पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, चालक की मौत, छह यात्री घायल

Fri, 05 May 2023 05:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 May 2023 05:39 PM IST
सार

बस हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही थी। तभी सामने से छोटा हाथी वाहन आ गया। बस चालक ने छोटा हाथी को बचाने का प्रयास किया तो उससे टक्कर हा गई और बस पुल से नीचे पलटकर गिर गई।

विज्ञापन
Nainital Accident News Bus fell down from bridge during save other vehicle driver killed
बस पलटकर पुल से नीचे गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कोसी नदी पर बने नए पुल पर तेज गति से आ रहे एक छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट कर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित छह यात्री घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए।

विज्ञापन


Dehradun: राजधानी में शर्मनाक घटना, चंडीगढ़ की युवती से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म, जन्मदिन के लिए थी आई
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी से रामनगर डिपो की बस संख्या यूके-07पीए-2487 रामनगर आ रही थी। बस में 16 यात्री सवार थे, सभी रामनगर आ रहे थे। बाल सुंदरी मंदिर की ओर से जैसे ही बस कोसी नदी पर बने नए पुल पर चढ़ी तभी सामने से तेजी गति से टाटा 407 (छोटा हाथी) संख्या यूके-04सीए-5728 आ रहा था और वह गलत दिशा में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक ने छोटा हाथी को बचाने का प्रयास किया तो उससे टक्कर हा गई और बस पुल से नीचे पलटकर गिर गई। हादसे में छोटा हाथी भी सड़क पर पलट गया और उसका चालक मौके से भाग गया।

मृतकों और घायलों का विवरण

हादसे में बस चालक 42 वर्षीय गुलबदन सिंह निवासी गांव कल्लूवाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर की मौत हो गई। जबकि परिचालक करमपाल सिंह पुत्र बलदेवी सिंह निवासी गांव कल्लूवाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर सहित यात्री भगवन कौर पत्नी कश्मीर सिंह निवासी कालागढ़, मुस्कान पुत्री भगत सिंह निवासी भरतपुरी, प्रिया पुत्री जीवन सिंह निवासी भरतपुरी, काजल पुत्री मोहन चंद्र, कौशल्या पत्नी सुरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट निवासी काशीपुर घायल हो गए। जबकि अन्य यात्रियों को चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed