फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital Accident in Kaladhungi-Haldwani highway bikes caught fire after collision two people burnt alive

कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद आग का गोला बनीं बाइकें, दो लोग जिंदा जले, चार गंभीर

Sat, 26 Apr 2025 12:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 26 Apr 2025 12:00 AM IST
सार

कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर वन निगम कार्यालय के पास केटीएम और स्प्लेंडर बाइक में भीषण टक्कर हो गई। देखते ही देखते दोनों बाइकें आग का गोला बन गईं। इससे सड़क पर अफरा-तफरी बच गई।

विज्ञापन
Nainital Accident in Kaladhungi-Haldwani highway bikes caught fire after collision two people burnt alive
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार दंपति और वहां से गुजर रहे दोपहिया वाहन सवार दो अन्य व्यक्ति झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर वन निगम कार्यालय के पास केटीएम और स्प्लेंडर बाइक में भीषण टक्कर हो गई। देखते ही देखते दोनों बाइकें आग का गोला बन गईं। इससे सड़क पर अफरा-तफरी बच गई।
विज्ञापन


कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही इस भयावह दुर्घटना में केटीएम बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों की मौके पर ही जलकर मृत्यु हो गई। स्प्लेंडर बाइक पर सवार नूर मोहम्मद पुत्र गुलाम हुसैन निवासी गोजाजाली हल्द्वानी और उनकी पत्नी शाहिदा (36) गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pauri Accident: खंडाह मोटर मार्ग पर हादसा, स्कूली छात्रों को लेकर जा रही वैन खाई में गिरी, मची चीख पुकार

वहीं, एक मोपेड से गुजर रहे जगदीश सैनी पुत्र राम सिंह सैनी और राजन सिंह बोरा पुत्र गुलाब सिंह, दोनों निवासी गुलजारपुर थाना कालाढूंगी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। केटीएम सवार मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कालाढूंगी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल सभी व्यक्तियों को तत्काल 112 वाहन से सरकारी अस्पताल कालाढूंगी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित कुमार पांडे, थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम मौजूद रही। साथ ही, फॉरेंसिक यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed