{"_id":"67b2f3fdf8a147539f030182","slug":"nagar-nigam-haridwar-first-board-meeting-of-haridwar-municipal-corporation-causes-uproar-uttarakhand-news-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: हंगामे की भेंट चढ़ी नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: हंगामे की भेंट चढ़ी नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने किया विरोध
Mon, 17 Feb 2025 02:11 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:11 PM IST
सार
सोमवार को हुई हरिद्वार नगर निगम की बैठक हंगामेदार रही। बोर्ड बैठक में अनाधिकृत व्यक्तियों के मेयर के बराबर बैठने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
हरिद्वार नगर निगम बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम हरिद्वार की पहली बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम चुनाव में वार्डों में वोट काटने को लेकर सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर से जवाब मांगा। इस पर भाजपा पार्षद लामबंद होकर इसका विरोध करने लगे। दोनों ओर से जमकर आरोप प्रत्यारोप पर हो हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
हंगामे के बीच भाजपा की महापौर और बोर्ड ने सर्वसम्मति से एजेंडा में शामिल सभी बिंदुओं को पास कर दिया और सदन से बाहर निकल गए। जिसका कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर विरोध किया। सभागार के बाहर इसे लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार को नवगठित हरिद्वार नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक सीसीआर में हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल ने की। बोर्ड बैठक में अनाधिकृत व्यक्तियों के मेयर के बराबर बैठने पर निर्दलीय पार्षद एहसान अंसारी की ओर से आपत्ति जताई गई।
विज्ञापन
इस पर पार्षद पति कन्हैया खेवड़िया ने कहा कि वह विधायक आदेश चौहान के प्रतिनिधि होने की नाते आएं हैं। जिस पर पार्षद ने कहा कि अगर ऐसा कोई संविधान और आदेश आपके पास है तो वह दिखाएं। उन्होंने इस मामले में नगर आयुक्त से भी सवाल किया, लेकिन वह चुपचाप बैठे रहे। कोई जवाब नहीं दे सके। इसको लेकर बैठक में जमकर हंगामा भी हुआ।
ये भी पढ़ें...PM Modi Uttarkashi Visit: नया आयाम...प्रधानमंत्री करेंगे विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल का शिलान्यास
मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर हंगामा
वहीं नगर निगम की बोर्ड बैठक में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मुद्दे को कांग्रेस पार्षदों की ओर से उठाने के बाद हुआ हंगामा। पार्षद आकर्षिका शर्मा ने बैठक में किसी को नहीं बोलने देने पर आपत्ति जताई।