फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cabinet minister Ganesh Joshi Controversial statement Congress protest Uttarakhand news in hindi

Dehradun: मंत्री गणेश जोशी के बयान से कांग्रेसियों में उबाल, प्रदेशभर में प्रदर्शन, पुतला फूंक जताया विरोध

Thu, 02 Feb 2023 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 02 Feb 2023 04:17 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के जिला मुख्यालयों और महानगर मुख्यालयों में जुटे और मंत्री गणेश जोशी के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री ने गांधी परिवार के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां कर देश के लिए दी गई उनकी शहादत को अपमानित किया है।

विज्ञापन
cabinet minister Ganesh Joshi Controversial statement Congress protest Uttarakhand news in hindi
मंत्री गणेश जोशी के बयान पर फूटा गुस्सा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से गांधी परिवार पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मंत्री की ओर से नेहरू, गांधी परिवार पर की गई अशोभनीय टिप्पणी शहीदों का अपमान है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के जिला मुख्यालयों और महानगर मुख्यालयों में जुटे और मंत्री गणेश जोशी के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री ने गांधी परिवार के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां कर देश के लिए दी गई उनकी शहादत को अपमानित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब गणेश जोशी ने नेहरू गांधी परिवार के प्रति इस प्रकार की मानसिकता का परिचय दिया है। गणेश जोशी पहले भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Budget 2023: क्रेडिट गारंटी से उत्साहित उत्तराखंड के छोटे कारोबारी, बजट को सराहा, जानें क्या बोले उद्यमी

उधर, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, पंकज क्षेत्री एवं गिरीश पपनै ने भी जोशी को धामी मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed