फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NA

Dehradun News: देवदूत बन पहुंची पुलिस, फांसी लगा रही महिला को बचाया

Tue, 07 Feb 2023 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
NA
नेहरू कॉलोनी में पुलिस एक महिला के लिए देवदूत बनकर पहुंची। यहां महिला फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रही थी। हालांकि, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और महिला को बचा लिया।
विज्ञापन

दरअसल, नेहरू कॉलोनी पुलिस को सोमवार शाम पांच बजकर 46 मिनट पर 112 से सूचना मिली कि श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के नजदीक मोथरोवाला में एक महिला फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली है। महिला ने अपने परिचित को इसकी जानकारी वीडियो कॉल कर दी है। जिस समय सूचना मिली उस वक्त थाना नेहरू कॉलोनी इंचार्ज आसपास ही ट्रैफिक को कंट्रोल कर रहे थे। वह टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर महिला को बचा लिया। जिस समय महिला को फंदे से उतारा गया उस वक्त उसकी सांसे चल रही थीं। पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने महिला को खतरे से बाहर बताया। इंचार्ज नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि उन्हें मौके पर पहुंचने में मात्र दो से ढाई मिनट लगे। यदि थोड़ी सी भी देर हो जाती तो महिला अपनी जान गंवा सकती थी। उनके अनुसार महिला ने बताया कि उसका पति उससे शराब पीकर मारपीट करता है, इसलिए वह आत्महत्या कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed