{"_id":"63e15f8f55cc496a754a30dc","slug":"na-dehradun-news-c-5-drn1005-70508-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यातायात पुलिस ने सीज किए 27 स्कूली बच्चों के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यातायात पुलिस ने सीज किए 27 स्कूली बच्चों के वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ एसपी यातायात सख्त रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने पहले स्कूलों को पत्र लिख बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करने की अपील की। वहीं, सोमवार को ऑपरेशन मोर्निंग स्टॉर्म चलाया। इसके तहत 27 वाहनों को सीज किया और बच्चों के अभिभावकों से 25-25 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
बता दें कि यातायात पुलिस कई दिनों से नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक को लेकर अभियान चला रही है। पहले भी कई नाबालिगों के वाहन सीज कर उनके अभिभावकों से जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा एसपी यातायात अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने स्कूलों को पत्र भी लिखे। कुछ लोग तो इससे जागरूक हुए लेकिन अधिकांश लोग अभी भी नाबालिगों को वाहन पकड़ा रहे हैं। जिसके चलते यातायात पुलिस ने ऑपरेशन मॉर्निंग स्टॉर्म चलाया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। जिसके तहत 53 वाहनों के चालान किए गए।-- -- -- --
यातायात पुलिस के इस प्रयास की काफी सराहना हो रही है। स्कूल प्रशासन खुद पुलिस को बुला रहे हैं और नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
अक्षय प्रह्लाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात, देहरादून
विज्ञापन
बता दें कि यातायात पुलिस कई दिनों से नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक को लेकर अभियान चला रही है। पहले भी कई नाबालिगों के वाहन सीज कर उनके अभिभावकों से जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा एसपी यातायात अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने स्कूलों को पत्र भी लिखे। कुछ लोग तो इससे जागरूक हुए लेकिन अधिकांश लोग अभी भी नाबालिगों को वाहन पकड़ा रहे हैं। जिसके चलते यातायात पुलिस ने ऑपरेशन मॉर्निंग स्टॉर्म चलाया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। जिसके तहत 53 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
यातायात पुलिस के इस प्रयास की काफी सराहना हो रही है। स्कूल प्रशासन खुद पुलिस को बुला रहे हैं और नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
अक्षय प्रह्लाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात, देहरादून