फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mustard oil will also be available along with ration in Uttarakhand Now

Uttarakhand: राशन उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर...अब साथ में सरसों का तेल भी मिलेगा

Tue, 07 Jan 2025 09:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Jan 2025 09:47 PM IST
सार

मंत्री ने बताया, धान खरीद के मामले में इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश का आंकड़ा संतोषजनक रहा है। अफसरों को अगले वित्तीय वर्ष में इसे और अधिक बढ़ने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Mustard oil will also be available along with ration in Uttarakhand Now
मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में जल्द ही राशन के साथ सरसों का तेल भी मिलेगा। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कई योजनाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया, धान खरीद के मामले में इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश का आंकड़ा संतोषजनक रहा है। अफसरों को अगले वित्तीय वर्ष में इसे और अधिक बढ़ने के लिए कहा गया है। बैठक में राशन की दुकानों के आवंटन में महिला आरक्षण लागू करने के प्रस्ताव को तेजी से स्वीकृत कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


Uttarakhand: माल्टा और गलगल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित, पिछले वर्ष की तुलना में हुई इतनी बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राशन डीलरों का लाभांश और परिवहन भाड़ा भुगतान दिसंबर 2024 तक करने के निर्देश दिए। इसमें से कुछ भुगतान अगले दो-तीन दिन में हो जाएगा। सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को कहा, वे अपने जनपद में अनाज वितरण के लिए एक ही बार में सही व सटीक आकलन करके भेजें, क्योंकि इसमें एक ही बार केंद्र से पैसा स्वीकृत होगा।


कहा, अगर किसी जनपद से कम बजट की मांग की गई तो बाद में उसे संशोधित करना संभव नहीं होगा। बैठक में अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलने वाले एलपीजी गैस रिफिलिंग को बढ़ाने का निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री नमक योजना के बारे में जनता की प्रतिक्रिया किस तरह की है, इसकी जानकारी भी सभी जिला पूर्ति अधिकारियों से ली।

बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई, अपर सचिव रुचि मोहन रयाल, आयुक्त हरिचंद सेमवाल, अपर आयुक्त पीएस पांगती, आरएफसी गढ़वाल बंशी राणा, चंद्रमोहन घिल्डियाल सहित अन्य जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed