{"_id":"69c059d148dd0f67ce0b5aee","slug":"mussoorie-witnesses-heavy-tourist-rush-over-the-weekend-dehradun-news-c-5-1-drn1031-928225-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वीकेंड पर सैलानियों की भीड़, दिनभर जाम से जूझता रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वीकेंड पर सैलानियों की भीड़, दिनभर जाम से जूझता रहा शहर
विज्ञापन
वीकेंड पर मसूरी में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने से शहर की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से ही प्रमुख बाजारों और सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार को लंढौर बाजार, मालरोड, पिक्चर पैलेस और कैम्पटी रोड पर सबसे अधिक जाम देखने को मिला। वीकेंड के कारण अचानक बढ़े वाहनों के दबाव और संकरी सड़कों के चलते यातायात रेंगता रहा जबकि कुछ जगह पर लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।
मालरोड और पिक्चर पैलेस क्षेत्र में सबसे ज्यादा भीड़ रही, जहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लंढौर बाजार की संकरी सड़कें जाम का मुख्य कारण बनीं। जाम में फंसे उपेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह और धर्मपाल सिंह ने प्रशासन से बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की मांग की।