फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Traffic jam took life of an elderly tourist had come with a group of six tourists from Delhi

Uttarakhand: मसूरी में जाम ने ले ली बुजुर्ग पर्यटक की जान, दिल्ली से छह साथियों के साथ आए थे घूमने

Sat, 07 Jun 2025 02:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Jun 2025 02:50 PM IST
सार

मसूरी में जाम ने एक बुजुर्ग पर्यटक की जान ले ली। बुजुर्ग दिल्ली से अपने छह साथियों के साथ घूमने आए थे।

विज्ञापन
Mussoorie Traffic jam took life of an elderly tourist  had come with a group of six tourists from Delhi
मसूरी में जाम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से छह पर्यटकों के दल के साथ मसूरी घूमने आए बुजुर्ग की तबीयत अचानक खराब हो गई। साथ के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन करीब पौन घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक के रिश्तेदार अर्जुन कपूर ने बताया कि दिल्ली से उनके चाचा 62 वर्षीय कमल किशोर टंडन अन्य रिश्तेदारों के साथ मसूरी घूमने आए थे। वह लाइब्रेरी क्षेत्र में ठहरे थे। बृहस्पतिवार को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। बारिश और ठंड के कारण संभवत हार्टअटैक आया था।

विज्ञापन


उन्होने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन देहरादून से एंबुलेंस के मसूरी आने में काफी वक्त लग सकता था तो उन्होंने अन्य वाहन से लेकर चले गए, लेकिन करीब पौन घंटे तक वह जाम में फंसे रहे। जब तक अस्पताल पहुंचे कमल किशोर का निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने की मदद, लेकिन जाम बहुत ज्यादा

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी मदद तो की, लेकिन जाम बहुत ज्यादा था। शासन-प्रशासन को पर्यटकों के लिए अस्पताल, मेडिकल सुविधा का भी प्रचार करना चाहिए। होटलों में मेडिकल किट होनी चाहिए। कहा कि भारी वाहनों को किंग्रेग से ऊपर नहीं आने देना चाहिए।



ये भी पढ़ें...Rainfall:  मेघों को उत्तराखंड पसंद; हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से अधिक बरसते हैं यहां बदरा

वहीं, स्थानीय निवासी शलभ गर्ग, अन्न गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोतीलाल नेहरू मार्ग-गांधी चौक और किंग्रेग मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम था। कोतवाल संतोष कुंवर का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। पर्यटन सीजन को देखते हुए सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ताकि, लोगों को परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed