फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie People protested against the Northern Railway team that had come to remove encroachment

Mussoorie: अतिक्रमण हटाने पहुंची उत्तर रेलवे की टीम का लोगों ने किया विरोध, सीमांकन करने पर बनी सहमति

Wed, 25 Feb 2026 11:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:17 PM IST
सार

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) उत्तर रेलवे देहरादून की ओर से ओक ग्रोव स्कूल, झड़ीपानी निवासी आशु गुप्ता को पूर्व में उत्तर रेलवे की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने के मामले में नोटिस भेज गया था।

विज्ञापन
Mussoorie People protested against the Northern Railway team that had come to remove encroachment
उत्तर रेलवे की टीम का विरोध करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झड़ीपानी में बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची उत्तर रेलवे की टीम का लोगों ने विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच भूमि सीमांकन करने की सहमति बनने के बाद टीम लौट गई।

विज्ञापन


सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) उत्तर रेलवे देहरादून की ओर से ओक ग्रोव स्कूल, झड़ीपानी निवासी आशु गुप्ता को पूर्व में उत्तर रेलवे की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने के मामले में नोटिस भेज गया था।
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर शिव सिंह रावत सहित रेलवे अधिकारी, रेलवे पुलिस, जेसीबी मशीन के साथ ही राजस्व विभाग की टीम कब्जा हटाने के लिए पहुंची। लोगों ने विरोध करते हुए रेलवे पर परेशान करने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनोें पक्षों में भूमि सीमांकन कराने की बात पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


VIP Numbers Auction: जितने में आ जाए नई कार, उतने में बिका 0001 नंबर, इन नंबरों की भी रही डिमांड

Trending Videos

स्थानीय भूमिधरों के प्रतिनिधि अजय गोयल ने बताया कि जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा है। भूमि का दो बार सीमांकन हो गया है लेकिन रेलवे के अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं। कहा कि आयुक्त गढ़वाल मंडल की ओर से पत्र दाखिल किया जा चुका है कि सीमांकन और मुनारबंदी की जा चुकी है लेकिन इस पर रेलवे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आदित्य गुप्ता, अनुपमा ने कहा कि उनकी जमीन को रेलवे अपनी बता रहा है लेकिन जमीन के बारे में रेलवे के अधिकारियों के पास जानकारी नहीं है।

रेलवे और लोगों के बीच सीमांकन का विवाद है। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी है कि रेलवे, नगर पालिका की मौजूदगी में फिर से सीमांकन किया जाएगा।
- विनोद जोशी, राजस्व निरीक्षक, राजस्व विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed