फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News Tourists and local people fight over vehicles uproar in Kotwali

Mussoorie: सड़क से गाड़ी हटाने को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों में मारपीट, कोतवाली में हंगामा

Wed, 16 Aug 2023 04:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Aug 2023 04:20 PM IST
सार

पुलिस घटना में शामिल दो पर्यटकों को कोतवाली लेकर पहुंच गई। स्थानीय दो युवकों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Mussoorie News Tourists and local people fight over vehicles uproar in Kotwali
मसूरी में पर्यटकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी के गांधी चौक पर हरियाणा के पर्यटकों ने एक स्थानीय युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पर्यटकों ने बीच सड़क पर गाड़ी रोक दी थी। जिसका युवक ने विरोध किया था। मारपीट में युवक को हल्की चोटें आई हैं। वहीं घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा कर दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन


इस संबंध में कैंपटी रोड निवासी विक्रम सिंह सजवाण ने कोतवाली में लिखित शिकायत देकर बताया कि वह बुधवार दोपहर अपनी भतीजी को लेकर स्कूल जा रहे थे। इस दौरान गांधी चौक पर हरियाणा के नंबर की एक कार बीच सड़क पर खड़ी थी। जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन रही थी। विक्रम का आरोप है कि उन्होंने जब चालक से गाड़ी हटाने को कहा तो कार में से चार लोग उतरे और उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


Rishikesh: भूस्खलन से कैंप में दबे हरियाणा के परिवार के दो और शव बरामद, हादसे में पांच लोगों की गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रम का आरोप है कि घटना के वक्त पुलिस के तीन जवान भी मौके पर खड़े तमाशा देख रहे थे। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया और चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की और धरने पर बैठ गए। सूचना पर शहर कोतवाला मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर कोतवाली भेजा।

कोतवाली पहुंचकर लोग फिर चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग पर अड़ गए और फिर हंगामा कर दिया। यहां शहर कोतवाल की लोगों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। इधर पुलिस ने आरोपी दो युवकों को कोतवाली ले आई और पीड़ित युवक को मेडिकल के लिए भेजा।

वहीं हरियाणा के पर्यटकों ने भी स्थानीय लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया, दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों के चार लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed