फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News Landslide under three storey building in Kincraig five families shifted

Mussoorie: किंक्रेग में तीन मंजिला भवन के नीचे हुआ भूस्खलन, एक झुग्गी तबाह, शिफ्ट किए पांच परिवार

Thu, 10 Aug 2023 11:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Aug 2023 11:10 PM IST
सार

किंक्रेग में भारी बारिश से तीन मंजिला भवन के नीचे पुश्ता ढह गया। मलबा नीचे बनी झुग्गियों पर गिरा, इससे एक झुग्गी तबाह हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त झुग्गी में कोई नहीं था।

विज्ञापन
Mussoorie News Landslide under three storey building in Kincraig five families shifted
मसूरी में तीन मंजिला भवन के नीचे भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी शहर में भारी बारिश से तीन मंजिला भवन के नीचे भूस्खलन हो गया। इससे एक झुग्गी तबाह हो गई। वहीं, दूसरी झुग्गी में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया। प्रशासन ने भवन में रह रहे पांच परिवारों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया है।

विज्ञापन


किंक्रेग में भारी बारिश से तीन मंजिला भवन के नीचे पुश्ता ढह गया। मलबा नीचे बनी झुग्गियों पर गिरा, इससे एक झुग्गी तबाह हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त झुग्गी में कोई नहीं था। वहीं, दूसरी झुग्गी में सो रहा नेपाली परिवार आवाज सुनकर बाहर की ओर दौड़ा। झुग्गी में रहने वाले प्रमोद थापा ने बताया कि वह पत्नी और दो बच्चाें साथ सो रहे थे। अचानक मलबा आने की आवाज से नींद खुली और बाहर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


Uttarakhand: भूस्खलन से गौरीकुंड हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त, केदारनाथ मार्ग बंद, एक वाहन दबे होने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन में रहने वाला दिनेश उनियाल की पत्नी रेनू उनियाल ने बताया कि जैसे ही पुश्ता गिरा उसी समय घर से बाहर आ गए। भवन को खतरा बना हुआ है। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति जानी।

एसडीएम ने निरीक्षण कर सुनीं समस्याएं

एसडीएम नंदन कुमार ने भूस्खलन प्रभावित किंक्रेग का निरीक्षण किया और परिवारों से समस्याएं जानीं। उन्होंने भवन में रहने वाले पांच परिवारों को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के लिए नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिए।

साथ ही पुश्ते की मरम्मत करने के लिए कहा। एसडीएम नंदन कुमार ने कहा कि प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी। वहीं, देर शाम तक दो परिवारों को शिफ्ट कर दिया गया था। बाकी तीन को भी दूसरी जगह भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed