{"_id":"6ae369c9cd414034830d28ed","slug":"mussoorie-news-100-foot-national-flag-tiranga-damaged-by-heavy-rain-and-strong-winds-at-jhula-ghar-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: बारिश और तेज हवाओं से झूला घर में लगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा क्षतिग्रस्त, मौसम साफ होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: बारिश और तेज हवाओं से झूला घर में लगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा क्षतिग्रस्त, मौसम साफ होने का इंतजार
Thu, 29 Oct 2026 09:16 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:16 PM IST
सार
लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण करीब 100 फीट ऊंचे तिरंगे को नुकसान पहुंचा है। एमडीडीए के अनुसार, मौसम अनुकूल होते ही क्षतिग्रस्त ध्वज को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
तेज हवा से तिरंगे को नुकसान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मसूरी शहर के झूला घर में लगे करीब 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को तेज बारिश और हवाओं के कारण नुकसान हुआ है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण ध्वज को नुकसान पहुंचा है। तिरंगे की स्थिति को देखते हुए अब मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय व्यापारी शम्स अली ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण तिरंगा क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हरिद्वार: उर्मिला सनावर की जमानत पर 31 अक्तूबर को होगी सुनवाई, रंगदारी के आरोप में जेल में बंद हैं अभिनेत्री
विज्ञापन
इस संबंध में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि बारिश रुकने के बाद क्षतिग्रस्त तिरंगे को जल्द ही बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही ध्वज बदलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन