{"_id":"66d54f0e1f584f138c0644cb","slug":"mussoorie-golikand-30th-anniversary-today-tribute-to-the-martyrs-cm-dhami-read-all-updates-in-hindi-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी गोलीकांड बरसी: सीएम धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-दस वर्ष में विकास के शिखर पर होगा राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी गोलीकांड बरसी: सीएम धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-दस वर्ष में विकास के शिखर पर होगा राज्य
Mon, 02 Sep 2024 01:20 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:20 PM IST
सार
मसूरी गोलीकांड की बरसी पर सीएम धामी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के सपनों का राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी गोलीकांड की बरसी पर सीएम धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि मसूरी, खटीमा और रामपुर की घटना उत्तराखंड के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन
अलग राज्य की मांग के लिए मसूरी में छह राज्य आंदोलनकारियों ने अपना बलिदान दिया था। मसूरी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि सत्ताधारी दल ने आंदोलनकारियों के आंदोलन को कुचलने का कार्य किया है। कहा शहीदों के सपनों के राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश की जनता ने बड़ा संघर्ष किया
सीएम धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड देश के कई राज्यों में अग्रणी राज्य बना है। युवाओं, महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए जा रहे। आने वाले दस वर्ष राज्य विकास के शिखर पर होगा। सीएम ने कहा कि नकल माफियाओं पर सरकार ने शिकंजा कसा है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही होने देंगे। सौ से भी ज्यादा नकल माफियाओं को जेल भेजने का काम सरकार ने किया है। सख्त नकल कानून सरकार लाई है। संपत्ति जब्त करने का भी प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पाखरो रेंज घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया
वहीं इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अलग राज्य निर्माण के लिए प्रदेश की जनता ने बड़ा संघर्ष किया है। मातृ शक्ति ने सबसे बड़ा योगदान दिया। शाहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है कहा कि आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का बड़ा काम किया है। आंदोलनकरियों के सपनों का राज्य बनाने के लिए सब मिलकर काम करेंगे।